विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेबी' के सामने नहीं टिक पाई 'डॉली की डोली'

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 27 Jan 2015 08:34 AM (IST)

रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर अक्षय कुमार स्‍टारर 'बेबी, ने 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही सोनम कपूर की रिलीज हुई 'डॉली की डोली' फिल्म महज दस करोड़ रुपये ही जुटा सकी।

News Article Hero Image

मुंबई। रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर अक्षय कुमार स्टारर 'बेबी, ने 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही सोनम कपूर की रिलीज हुई 'डॉली की डोली' फिल्म महज दस करोड़ रुपये ही जुटा सकी।

पढ़ें: बेबी का रिव्यू

एक बयान के मुताबिक, बॉक्स आफिस पर तीन दिनों में नीरज पांडे निर्देशित 'बेबी' की 36.07 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसमें अक्षय के अलावा अनुपम खेर, डैनी और केके मेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अरबाज खान प्रोडक्शन की 'डॉली की डोली' फिल्म की 10.75 करोड़ रुपये कमाई हुई।

पढ़ें: डॉली की डोली का रिव्यू

'डॉली की डोली' में सोनम के अलावा पुलकित सम्राट और राजकुमार राव ने भी अभिनय किया है।

पढ़ें: केआरके ने उड़ाया सोनम का मजाक