Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bad Newz Box Office Day 5: 'बैड न्यूज' के लिए शुभ रहा मंगलवार, 50 करोड़ की तरफ विक्की की मूवी ने लगाई छलांग

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:55 AM (IST)

    2023 के बाद 2024 भी प्रोफेशनल तौर पर विक्की कौशल के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। उनकी-तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज वीकेंड के बा ...और पढ़ें

    बैड न्यूज के पांचवें दिन का कलेक्शन आया सामने/ फोटो- Imdb
    बैड न्यूज के पांचवें दिन का कलेक्शन आया सामने/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. मंगलवार को बैड न्यूज की अच्छी कमाई
    2. 50 करोड़ कमाने से कुछ ही दूर है बैड न्यूज
    3. विक्की-तृप्ति और एमी के ट्रायो ने जीता दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और करण जौहर को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हर दिन गुड न्यूज मिल रही है।

    एमी और विक्की का ब्रोमांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। धीमी शुरुआत करने वाली रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी थी। शनिवार और रविवार को भी मूवी का कलेक्शन अच्छा था। खास बात ये है कि बैड न्यूज (Bad Newz Movie) ने वर्किंग डेज पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है।

    सोमवार के बाद अब मूवी के मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म ने पांचवें दिन क्या कमाल किया है, चलिए देखते हैं।

    वर्किंग डेज पर भी शानदार है 'बैड न्यूज' की कमाई

    बैड न्यूज की कहानी हैट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन नामक मेडिकल कंडीशन पर आधारित है, जिसमें एक महिला दो अलग पुरुषों के जुड़वा बच्चों को जन्म देती है।  इस दुर्लभ स्थिति को बड़े ही सरल अंदाज में विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और एमी विर्क की फिल्म में दिखाया है।

    यह भी पढ़ें: Bad Newz Box Office Day 4: विक्की और तृप्ति के रोमांस का चला जादू, मंडे टेस्ट में कुछ ऐसा रहा बैड न्यूज का हाल

    फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसकी वजह से थिएटर वीकडेज पर भी भर रहे हैं। सोमवार को तकरीबन सिंगल डे पर 3.75 करोड़ तक का बिजनेस करने वाली इस मूवी का मंगलवार को कलेक्शन भी उतना ही रहा है।तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पांचवें दिन मूवी ने टोटल 3.80 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    बैड न्यूज फाइव डेज कलेक्शन 

    वर्ल्डवाइड  60 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  38.17करोड़ रुपए
    मंगलवार कलेक्शन  3.80 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज कलेक्शन  20 करोड़ रुपए 
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  40 करोड़ रुपए

    50 करोड़ कमाने से बस थोड़ी दूर है मूवी 

    कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 Ad) के बाद अब लगता है कि हिंदी फिल्मों के अच्छे दिन आ चुके हैं, क्योंकि अब बैड न्यूज ने भी 50 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इस फिल्म ने पांच दिनों के अंदर टोटल 36.95 करोड़ रुपए करोड़ कमा लिए हैं और 50 करोड़ तक इसे पहुंचने के लिए अब महज इसे13 करोड़ की कमाई और करनी है।

    वहीं दुनियाभर में इस मूवी ने 60 करोड़ कमा लिए हैं। जिस रफ्तार से ये फिल्म दौड़ रही है, जल्द ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल की फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bad Newz Box Office Day 3: रविवार को 'बैड न्यूज' की रफ्तार तूफानी, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने उड़ाया गर्दा