Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 15: 'मैदान' से तेज है BMCM की स्पीड, फिर भी सिसकियां भर रहे हैं अक्षय

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 12:11 PM (IST)

    Bade Miyan Chote Miyan को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने दमदार एक्शन दिखाया। अजय देवगन ...और पढ़ें

    15 दिन बॉक्स ऑफिस पर मैदान से आगे रही बड़े मियां छोटे मियां / फोटो-Imdb
    15 दिन बॉक्स ऑफिस पर मैदान से आगे रही बड़े मियां छोटे मियां / फोटो-Imdb

    HighLights

    1. मैदान को पछाड़ आगे निकली बड़े मियां छोटे मियां
    2. बॉक्स ऑफिस रेस में फिलहाल आगे है बड़े मियां छोटे मियां
    3. अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की मूवी ने 15 दिनों में की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में एक्स आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे अक्षय और टाइगर फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

    खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म 'मैदान' से जोरदार टक्कर ली थी।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां सेकंड वीकेंड 'मैदान' के नाम रहा, तो वहीं एक बार फिर से 'बड़े मियां छोटे मियां' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म से आगे निकल रही है। हालांकि, इसके बाद भी BMCM के मेकर्स सिसकियां भरने पर मजबूर हो गए हैं, आखिर क्यों चलिए जानते हैं।

    'मैदान' को पीछे छोड़ आगे निकले बड़े मियां छोटे मियां

    बड़े मियां छोटे मियां ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से शुरुआत की, उसे देखकर तो एक बार फिर से फैंस के मन में ये उम्मीद जाग गयी थी कि अक्षय कुमार का करियर एक बार फिर से ट्रैक पर लौट आया है और ये मूवी आसानी से इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

    यह भी पढ़ें: BMCM Day 14 Box Office: 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल बेहाल, 14वें दिन 1 करोड़ कमाने में भी हुई फेल

    हालांकि, फैंस के इन अरमानों पर बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के 11 दिन बाद ही पानी फिर गया। मूवी का कलेक्शन करोड़ से सीधा लाख में पहुंच गया। हालांकि, मैदान के मुकाबले फिल्म आगे चल रही है। मैदान ने जहां गुरूवार को तकरीबन 77 लाख का बिजनेस किया, तो वहीं सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के 15वें दिन महज 84 लाख की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है।

    खबरें और भी

    बड़े मियां छोटे मियां 15 डेज कलेक्शन- 

    इंडिया नेट कलेक्शन  58.54 करोड़ रुपए
    15वें दिन में हिंदी भाषा की कमाई  84 लाख रुपए
    तमिल भाषा में टोटल कमाई  35 लाख रुपए
    तेलुगु भाषा में टोटल कलेक्शन  28 लाख रुपए
    मलयालम में टोटल कलेक्शन  1 लाख रुपए
    वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1 लाख रुपए

    तमिल-तेलुगु और मलयालम में भी BMCM का बुरा हाल

    बड़े मियां छोटे मियां का कलेक्शन बहुत ही जल्दी बॉक्स ऑफिस पर गिर गया है। हिंदी में तो फिल्म की हालत खस्ता है ही, लेकिन मलयालम और तमिल -तेलुगु भाषा में भी फिल्म का भट्टा बैठता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फिल्म ने तमिल में 3 लाख, तेलुगु में 2 लाख का बिजनेस किया।

    बड़े मियां छोटे मियां ने इंडिया में जहां अब तक सभी भाषाओं को मिलकर 58.54 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 99.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

    यह भी पढ़ें: BMCM Day 13 Box Office: वीक डे में पाई-पाई को तरसी 'बड़े मियां छोटे मियां', 13वें दिन कमाई महज इतनी रकम