यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 8: बजट निकालने में भी अक्षय की फिल्म के उड़े तोते, गुरुवार को घटी कमाई
Akshay Kumar और टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन एक हफ्ते में ही फिल्म की हालत ...और पढ़ें

HighLights
- मैदान के बाद अब बड़े मियां छोटे मियां की हालत हुई खस्ता
- गुरुवार को बुरी तरह गिरा बड़े मियां छोटे मियां का कलेक्शन
- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के पार अक्षय कुमार की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल भाईजान सलमान खान की कमी पूरी करने के लिए ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 10 अप्रैल को मैदान के साथ सिनेमाघरों में टक्कर ली थी।
खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक्शन से भरपूर ये मूवी दुनियाभर में भले ही गदर मचा रही हो, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' की तरह ही अब एक हफ्ते में बड़े मियां छोटे मियां की हालत भी बिगड़ने लगी है।
गुरुवार को अचानक ही अली अब्बास जफर की ये मूवी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन इंडिया में टोटल कितनी कमाई की चलिए देखते हैं।
बड़े मियां छोटे मियां ने गुरुवार को कमाए इतने करोड़
बड़े मियां छोटे मियां की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। इस फिल्म के पहले वीकेंड को देखते हुए यही लग रहा था कि ये मूवी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सोई किस्मत को जगा देगी और अच्छी कमाई कर लेगी। हालांकि, अब सात दिनों में ही टाइगर श्रॉफ-मानुषी छिल्लर स्टारर इस मूवी की हालत खस्ता होते हुए दिखाई दे रही है।
बुधवार के कलेक्शन के बाद अब अक्की की मूवी के आठवें दिन की कमाई का अर्ली आंकड़ा भी सामने आ गया है। रिलीज के सातवें दिन 2.55 करोड़ की कमाई करने वाली 'बड़े मियां छोटे मियां' का गुरूवार को कलेक्शन काफी गिर गया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 1.60 करोड़ तक की कमाई की है।
खबरें और भी
.png)
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मूवी का इतना हुआ कलेक्शन
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर 'बड़े मियां छोटे मियां' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 50.15 करोड़ नेट कलेक्शन पहुंच चुका है। इंडिया के ग्रॉस मार्केट में इस मूवी ने टोटल कलेक्शन 57.4 करोड़ तक का कर लिया है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने जहां एक्स आर्मी ऑफिसर का किरदार अदा किया, तो वहीं साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बने। मूवी को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।