यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BMCM Box Office Day 1: 'बड़े मियां छोटे मियां' ने हथिया लिया बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग डे पर कर ली ताबड़तोड़ कमाई
Bade Miyan Chote Miyan Day 1 Box Office अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्शन थ् ...और पढ़ें

HighLights
- बड़े मियां छोटे मियां का शानदार आगाज
- ओपनिंग डे पर कमाल का प्रदर्शन
- अक्षय और टाइगर की फिल्म ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 1: आखिरकार वो घड़ी आ गई, जिसका फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रही है।
इस बीच बड़े मियां छोटे मियां के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ईद के खास मौके पर अक्षय और टाइगर की इस मूवी ने कितने करोड़ की कमाई कर डाली है।
पहले दिन बड़े मियां छोटे मियां ने कमाई में उड़ाया गर्दा
डायरेक्टर अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि रिलीज के पहले दिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से जिस तरह से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस मूवी को रिएक्शंस मिल रहे हैं, उससे ये कहा जा सकता है कि फैंस पर बड़े मियां छोटे मियां का जादू चल गया है।

सैकनिल्क ने इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट पेश की है। जिसके आधार पर खबर लिखे जाने तक इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 16 करोड़ का कारोबार कर लिया है। मेगा बजट बड़े मियां छोटे मियां के लिए कमाई का ये आंकड़ा काबिल ए तारीफ माना जा रहा है।
खबरें और भी
2024 में इन मूवीज की शानदार ओपनिंग
| फिल्म | ओपनिंग डे कलेक्शन |
| बड़े मियां छोटे मियां | 16 करोड़ |
| फाइटर | 24.60 करोड़ |
| शैतान | 15.21 करोड़ |
| क्रू | 10.28 करोड़ |
अक्षय कुमार की 9 महीने बाद वापसी
बीते साल आई फिल्म ओह माय गॉड 2 की सफलता के बाद से अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया से दूर रहे। ऐसे में अब करीब 9 के बाद अक्षय की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। उम्मीद है कि बड़े मियां छोटे मियां से अक्की की ये वापसी धमाकेदार साबित हो।