यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BMCM Day 6 Box Office: 'बड़े मियां छोटे मियां' पर मंडराया फ्लॉप का खतरा, छठे दिन खाते में आई महज इतनी कमाई
Bade Miyan Chote Miyan Day 6 Box Office Collection अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से फैंस को काफी उम्मीदें थीं ...और पढ़ें

HighLights
- बड़े मियां छोटे मियां ने छठे दिन कमाए इतने करोड़
- अक्षय कुमार की फिल्म को लग सकता है झटका
- कलेक्शन के मामले में पीछे रही बड़े मियां छोटे मियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 6: डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में फिल्म बड़े मियांं छोटे मियां से हिंदी सिनेमा में कमबैक किया है। लेकिन जिस तरह से उनकी ये एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जफर की वापसी उम्मीद के मुताबिक फीके पड़ गई है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां की कमाई में गिरावट हर रोड बढ़ती जा रही है। रिलीज के छठे दिन भी ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को BMCM ने कितने नोट छापे हैं।
छठे दिन बड़े मियां छोटे मियां ने छापे इतने नोट
ओपनिंग डे के बाद से ऐसा देखा जा रहा है कि बड़े मियां छोटे मियां की कमाई का स्तिर लगातार गिर रहा है। बीते शनिवार और रविवार को इस मूवी ने थोड़ी बहुत बढ़त हासिल की। लेकिन सोमवार को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये मूवी कलेक्शन के मामले में धड़ाम से नीचे आ गिरी।

मंगलवार को बड़े मियां छोटे मियां के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एक बार फिर से कटौती देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने रिलीज के छठे दिन अनुमानित महज 2 करोड़ का कारोबार किया है। मेगा बजट फिल्म के नाते ये कारोबार बेहद कम माना जा रहा है।
खबरें और भी
बड़े मियां छोटे मियां कमाई का ग्राफ
| पहला दिन | 16.07 करोड़ |
| दूसरा दिन | 6.50 करोड़ |
| तीसरा दिन | 7.50 करोड़ |
| चौथा दिन | 8 करोड़ |
| पांचवा दिन | 2.50 करोड़ |
| छठा दिन | 2.28 करोड़ |
| कुल | 42.56 करोड़ |
फ्लॉप हो सकती है बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस मूवी पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। ऐसे में बिग बजट फिल्म होने के नाते बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है।