Bandar Box Office Collection Day 1: 'पेद्दी' पर भारी पड़ी बॉबी देओल की 'बंदर'? पहले दिन शॉकिंग रहा कलेक्शन
Bandar Day 1 Box Office Collection: पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है के बीच बॉबी देओल की फिल्म बंदर ने पहले दिन कितना कमाया, जानिए यहां... ...और पढ़ें

बंदर के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एनिमल के 'अबरार' उर्फ बॉबी देओल (Bobby Deol) वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद फिर से ग्लैमर वर्ल्ड की असली सच्चाई लेकर पर्दे पर आ गए हैं। एक्टर की हालिया फिल्म बंदर (Bandar) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
बॉबी देओल की बंदर का क्लैश दो फिल्मों से हुआ- वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण की पेद्दी। दो फिल्मों के साथ टक्कर में बॉबी की फिल्म का पहले दिन क्या हाल हुआ, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से सामने आ गई है।
पेद्दी पर भारी बड़ी बंदर?
उम्मीद जताई जा रही थी कि बॉबी देओल की बंदर राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी को पछाड़ सकती है, लेकिन बॉबी की फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन शॉकिंग रहा।
बंदर का फर्स्ट डे कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड्स के मुताबिक, बॉबी देओल की फिल्म बंदर को सिनेमाघरों में सिर्फ 1287 शोज ही मिले। इतने शोज में फिल्म की कमाई 1 करोड़ भी नहीं पहुंच पाई। खबर लिखे जाने तक, बॉबी की फिल्म ने पहले दिन मात्र 41 लाख रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, सही आंकड़े ज्यादा भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bandar X Review: 'OTT पर आने का इंतजार मत करना', Bobby Deol की फिल्म में छुपा है स्पेशल मैसेज, मिले सॉलिड नंबर
बंदर फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी टीवी स्टार समर (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी जिंदगी तब मुश्किलों में घिर जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी), समर के उससे संपर्क तोड़ने पर उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। खुशी (सबा आजाद) के साथ नए रिश्ते के बावजूद उसे गिरफ्तारी का सामना करना पड़ता है और उसे एक भ्रष्ट न्याय व्यवस्था से जूझना पड़ता है।
खबरें और भी
बंदर का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि निखिल द्विवेदी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- Bandar Review: लड़कियों को मैसेज करने से पहले सोचेंगे आप, बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस; कहां चूकी फिल्म?