Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Barbie Weekend Box Office: लोगों में दिखा 'बार्बी' का क्रेज, दुनियाभर में इतनी कमाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 08:46 AM (IST)

    Barbie Weekend Box Office एक समय था जब हर बच्चे को बार्बी का क्रेज था। अब सबकी चहेती डॉल बार्बी फिल्म के जरिये एक बार फिर से अपनी रंग-बिरंगी दुनिया मे ...और पढ़ें

    Barbie Box Office Weekend Collection Greta Gerwig Fantasy Film India and Worldwide Collection on Sunday/Instagram
    Barbie Box Office Weekend Collection Greta Gerwig Fantasy Film India and Worldwide Collection on Sunday/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Barbie Weekend Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इंडिया में बड़े-बड़े स्टार्स बार्बी के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

    21 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' से टक्कर लेने वाली Greta Gerwig की फिल्म इंडिया में भर में तो ठीक-ठाक कमाई कर रही है, लेकिन दुनियाभर में फिल्म की कमाई होश उड़ाने वाली है।

    इंडिया में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    इंडिया में हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' को सिर्फ इंग्लिश भाषा में रिलीज किया गया है। जबकि, ओपेनहाइमर को इंग्लिश के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया। इस फिल्म के जरिये बार्बी और केन दुनियाभर को अपनी कलरफुल दुनिया में लेकर जाने में सफल रहे हैं।

    पहले दिन इंग्लिश भाषा में 5 करोड़ का बिजनेस करने वाली ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शनिवार को 6.5 करोड़ और रविवार को 7.13 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में बार्बी ने अब तक 18.63 करोड़ का वीकेंड पर बिजनेस किया है।

    इंडिया में जिस तरह से 'बार्बी' को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ रहा है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आने से पहले ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है।

    वर्ल्डवाइड 'बार्बी' गाड़ रही है सफलता के झंडे

    मार्गोट रॉबी और रयान गोस्लिंग स्टारर इस फिल्म की रफ्तार इंडिया में भले ही धीमी हो, लेकिन दुनियाभर में फिल्म ने 'ओपेनहाइमर' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। महज तीन दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया।

    खबरें और भी

    फिल्म ने वीकेंड तक वर्ल्डवाइड 2050 करोड़ की टोटल कमाई यानी कि 300 मिलियन डॉलर के आसपास कमाई कर ली है, जबकि ओपेनहाइमर महज 165 मिलियन ही वर्ल्डवाइड कमाई कर पाई। आपको बता दें कि ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और रयान गोस्लिंग के अलावा सिमू लियू, केट मैकिनॉन, इस्सा राय, रिया पर्लमैन, और विल फेरेल अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।