विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडे टेस्ट में बदला Batwara 1947 की कमाई का गणित, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा Sunny Deol की फिल्म का हाल?

Updated: Mon, 17 Aug 2026 09:58 PM (IST)

14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। यहां देखें फिल्म का सोमवार का कलेक्शन-

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

HighLights

  1. बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

  2. सोमवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?

  3. 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी जैसे सितारों से सजी 'बंटवारा 1947' ने 14 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और अब आइए जानते हैं इसने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?

'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) की बंटवारा 1947 (Batwara 1947) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को बढ़त दर्ज करते हुए इसने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

सोमवार की बात करें तो फिल्म ने कमाई में गिरावट दर्ज की है और चौथे दिन अब तक का सबसे कम 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कमाई 6,582 शोज के साथ हुई है। इस कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 27.84 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 33.19 करोड़ रुपये हो गया है।

Batwara (4)


बंटवारा 1947 कलेक्शन डे 4- 1.34 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 27.84 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 33.19 करोड़ रुपये

बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है इसकी कहानी

14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है। इसकी कहानी 1947 में भारत के बंटवारे के उथल-पुथल भरे दौर की है जिसमें सिकंदर मिर्जा (सनी देओल), उनकी पत्नी हमीदा (प्रीति जिंटा) और उनके बच्चों वाला एक मुस्लिम शरणार्थी परिवार पाकिस्तान के लाहौर भाग जाता है।

batwara (2)

वहां पहुंचने पर परिवार को एक बड़ी हवेली मिलती है। उन्हें तब हैरानी होती है, जब उन्हें पता चलता है कि दुर्गावती (शबाना आजमी) नाम की एक बुज़ुर्ग हिंदू महिला चुपके से उस हवेली में रह रही है। जो अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है। हालांकि आस-पास के लोग और वहां हुकूमत उसे वहां से निकालने पर तुली होती है लेकिन सिकंदर मिर्जा उनके खातिर सबसे लड़ जाता है।

'बंटवारा 1947' के बारे में

'बंटवारा 1947', एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

भारत के 1947 के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर, वसीम राजपूत और ईशा संधीर ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- विदेशों में चमकी Sunny Deol की किस्मत, Batwara 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में किया धांसू कलेक्शन