यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagavanth Kesari BO Collection Day 4: Leo-TNR की आंधी में 'भगवंत केसरी' का जलवा, चार दिन में मालामाल हुई मूवी
Bhagavanth Kesari Box Office Collection Day 4 हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर फिल्म भगवंत केसरी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छ ...और पढ़ें

HighLights
- लियो की आंधी में पैर जमाए खड़ी भगवंत केसरी
- नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ने की TNR से ज्यादा की कमाई
- चार दिन में फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhagavanth Kesari Day 4 Box Office Collection: अगस्त और सितंबर के महीने में बॉलीवुड फिल्मों का जलवा देखने को मिला। अब अक्टूबर में साउथ सिनेमा की फिल्में धूम मचा रही हैं। 'लियो' और 'टाइगर नागेश्वर राव' अलावा तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' (Bhagavanth Kesari) भी बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'भगवंत केसरी' 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'लियो' और 'टाइगर नागेश्वर राव' के साथ क्लैश के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने अच्छा-खासा कारोबार कर लिया है। जल्द ही मूवी हाफ सेंचुरी मारने वाली है।
चार दिन में नंदमुरी की 'भगवंत केसरी' ने कमाए इतने करोड़
अनिल रविपुड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भगवंत केसरी' का निर्माण साहू गड़पति और हरीश पेड्डी ने किया है। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी। मूवी ने पहले दिन करीब 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चार दिनों में मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया है, यहां जानें।
- पहला दिन- 16.6 करोड़
- दूसरा दिन- 7 करोड़
- तीसरा दिन- 7.8 करोड़
- चौथा दिन- 8 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
लाइफटाइम कलेक्शन- 39.40 करोड़
घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा 'भगवंत केसरी' दुनियाभर में भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है। मूवी ने अब तक वर्ल्डवाइड 46.7 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Ganpath Part-1 VS TNR: अक्टूबर में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा घमासान, अपनी ही बहन को कांटे की टक्कर देंगी कृति सेनन
रवि तेजा को कड़ी टक्कर दे रही नंदमुरी की फिल्म
नंदमुरी की फिल्म 'भगवंत केसरी' रवि तेजा (Ravi Teja) और नुपुर सेनन (Nupur Sanon) स्टारर फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' (TNR) को टक्कर दे रही है। रविवार को नंदमुरी की फिल्म ने TNR से ज्यादा कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को रिलीज हुई TNR ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ का बिजनेस किया।