Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bheed Collection Day 1: खराब रहा 'भीड़' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का 'अनुभव', कमाए सिर्फ मुठ्ठी भर पैसे

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 07:45 AM (GMT+05:30)

    Bheed Box Office Collection Day 1 अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म भीड़ में कोरोना त्रासदी में लगे लॉकडाउन के दौरान हुए पलायन को दिखाया है। ये फिल्म अपने ट् ...और पढ़ें

    Bheed box Office Collection Day 1 Anubhav sinha
    Bheed box Office Collection Day 1 Anubhav sinha

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bheed Box Office Collection Day 1: अनुभव सिन्हा की भीड़ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इसकी टक्कर हुई हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉन विक' के चैप्टर 4 से'। भीड़ अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही विवादों में छा गई थी। यहां तक कि इसके ट्रेलर को नेट से हटाकर कुछ एडिटिंग के साथ फिर से रिलीज किया गया। इतने शोर शराबे में भी भीड़ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इसके पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है, तो चलिए नजर डालते हैं ओपनिंग डे कलेक्शन पर...

    भीड़ को नहीं मिले दर्शक

    डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हमेशा ही अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। बॉक्स ऑफिस से उन्हें ज्यादा सरोकार रहता नहीं है। इसी तरह, इस बार भी उन्होंने कोरोना महामारी के हाहाकार को पर्दे पर उतारा है। कैसे सरकार के लॉकडाउन की घोषणा के बाद पूरे देश में मजदूर और कामगारों का पलायन शुरू हो गया था। लोगों ने तपती दोपहरी में जलती डामर की सड़कों को नंगे पैरों से नापा था। सैकड़ों मील चलने के बाद कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।

    पहले दिन भीड़ ने कमाए सिर्फ इतने पैसे

    फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। लेकिन राजकुमार कुमार राव, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, दिया मिर्जा जैसे अभिनेता भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे। पहले दिन फिल्म ने 15 लाख का बिजनेस किया है। ग्रॉस कलेक्शन 18 लाख का रहा है। सिनेमाघरों में 5.48 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और नाइट शोज में दर्शकों की संख्या थोड़ी ज्यादा रही।

    लोगों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

    फिल्म में साल 2020 के जिस भयानक मंजर का जिक्र है, लगता है कि लोग भी उसे भूल जाना चाहते हैं। तभी तो सिनेमाघर खाली पड़े रहे। लोग जिस दर्द को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं, उसे दोबारा देखने में दिलचस्पी कोई नहीं दिखा रहा। हालांकि अभी शनिवार और रविवार का भी दिन बचा है।  

    खबरें और भी