Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bheed Box Office: सिनेमाघरों में पहुंची 'भीड़', पढ़िए अनुभव सिन्हा की पिछली पांच फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 08:29 AM (GMT+05:30)

    Bheed Box Office Prediction अनुभव सिन्हा की भीड़ आज सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। यह फिल्म 24 मार्च 2020 को लगे पहले लॉकडाउन की घटनाओं को दिखाती है। फि ...और पढ़ें

    Bheed Box Office Prediction Anubhav Sinha Directed Film. Photo- Instagram
    Bheed Box Office Prediction Anubhav Sinha Directed Film. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज पहुंच गयी है। भीड़ लॉकडाउन की घटना से प्रेरित फिल्म है। इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, कुछ लोग विषय को लेकर विरोध कर रहे थे।

    सेंसर बोर्ड से भीड़ को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। भीड़ वैसे तो विचारोत्तेजक फिल्म है, जो लॉकडाउन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है, मगर सवाल यह है कि क्या बॉक्स ऑफिस पर भीड़ जुटाएगी। फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा अहम किरदारों में दिखेंगे।

    पिछले पांच साल की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

    इस सवाल का सही जवाब रिलीज के बाद पता चलेगा। फिलहाल देखते हैं, अनुभव सिन्हा की पिछली पांच के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट क्या रहे थे।

    2016 में अनुभव ने तुम बिन 2 का निर्देशन किया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने 60 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी और 4.42 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। 

    इसके बाद अनुभव सोश्यो-पॉलिटिकल ड्रामा की ओर मुड़ गये। 2018 में उन्होंने मुल्क बनायी। फिल्म ने 1.68 करोड़ की ओपनिंग ली और 21.10 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

    ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म में एक मुस्लिम परिवार की व्यथा दिखायी गयी थी, जो परिवार के एक सदस्य के आतंकवादी निकलने के बाद अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाने ले लिए संघर्ष करती है।

    2019 में आयी आर्टिकल 15 ने 5.02 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। इस फिल्म ने 65.45 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। यह फिल्म बदायूं दुष्कर्म की घटना से प्रेरित थी। आयुष्मान ने आइपीएस अफसर का रोल निभाया था। 

    खबरें और भी

    2020 में आयी थप्पड़ ने 2.89 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 30.61 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया। तापसी पन्नू ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। यह फिल्म घरेलू हिंसा पर कमेंट करती है।

    2022 में अनुभव अनेक लेकर आये, जिसने 1.77 करोड़ पहले दिन जमा किये और 8.15 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। अनेक में आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। इस फिल्म में नॉर्थ ईस्ट के पॉलिटिकल हालात को दिखाया गया था। आयुष्मान ने अंडर कवर पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।

    क्या कहता है अनुमान?

    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स के आधार पर माना जा रहा है कि फिल्म 1-2 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई हैं। ऐसे में एडवांस बुकिंग का सही अंदाजा फिलहाल नहीं लगाया जा सकता। भीड़ की सबसे बड़ी ताकत माउथ पब्लिसिटी और स्पॉट बुकिंग ही होगी।

    (Box office के सभी आंकड़े बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट से लिये गये हैं)