Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bholaa Box Office Day 8: अजय देवगन की भोला का एक्शन बेअसर, 8वें दिन लड़खड़ाती नजर आई फिल्म, कमाए इतने करोड़

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 08:45 AM (IST)

    Bholaa Box Office Collection Day 8 अजय देवगन दीपक डोबरियाल और तब्बू स्टारर भोला बॉक्स ऑफिस अपनी लागत निकालने की पूरी कोशिश कर रही है। फिल्म के बिजनेस ...और पढ़ें

    Bholaa Box Office Collection Day 8, Twitter
    Bholaa Box Office Collection Day 8, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की भोला सिनेमाघरों में अपना जादू चला पाने में नकामयाब नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज के पहले ट्रेलर और टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसे देखकर भोला के शानदार बिजनेस की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब फिल्म लड़खड़ाते हुए नजर आ रही है।

    पहले दिन ऐसा रहा भोला का हाल

    फिल्म के अच्छे बिजनेस के लिए अजय देवगन ने फेस्टिवल का फायदा उठाते हुए रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को भोला को रिलीज किया। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन करते हुए 11 करोड़ 20 लाख के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोला।

    गिरावट के बाद संभली भोला

    वहीं, दूसरे दिन ही भोला के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। 31 मार्च को फिल्म ने सिर्फ 7 करोड़ 40 लाख का बिजनेस किया। इसके बाद पहले वीकेंड पर भोला के कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मामला संभालते हुए नजर आई।

    वीकेंड पर बनाया बिजनेस

    भोला ने पहले वीकेंड पर शनिवार को 12 करोड़ 20 लाख और रविवार को 13 करोड़ 48 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, मंडे टेस्ट में ठीक-ठाक बिजनेस करते हुए फिल्म ने 4 करोड़ 50 लाख की कमाई की, जबकि मंगलवार को 4 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    8वें दिन कमाए इतने करोड़

    वर्क डेज में भोला की कमाई में एक बार गिरावट आई। फिल्म ने बुधवार को महज 3 करोड़ 10 लाख का बिजनेस किया। अब फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भोला ने रिलीज के 8वें दिन यानी 6 अप्रैल को 3 से 3 करोड़ 5 लाख के बीच का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही देशभर में भोला अब तक 59.68 करोड़ की कुल कमाई कर चुकी है।

    एक्शन से भरपूर भोला

    दृश्यम 2 के बाद भोला में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिल रही है। फिल्म में एक्शन का भरपूर डोज दिया गया है। भोला का खतरनाक बाइक चेंजिंग सीन रिलीज के पहले दिन से चर्चा बटोर रहा है। फिल्म की कहानी भोला नाम के कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी से मिलने के लिए हर मुश्किल के आगे चट्टान बनकर  खड़ा हो जाता है।