यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 24: 'हरे राम- हरे कृष्णा' से बन गया काम, वीकेंड पर फुल स्पीड से बढ़ी कमाई
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 24 हॉरर कॉमेडी फिल्म के तौर पर अब भी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर मूवी सिनेमाघरों जारी है और ऑडियं ...और पढ़ें

HighLights
- भूल भुलैया 3 की कमाई का कमाल जारी
- 24वें दिन फिर से आया जबरदस्त उछाल
- इस जादुई आंकड़े को छूने के करीब मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 Day 24 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर से निर्देशक अनीस बज्मी के साथ मिलकर भूल भुलैया 3 के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी ये हॉरर कॉमेडी मूवी बड़े पर्दे पर जारी है और बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। पिछले सप्ताह वीक डे में बेशक भूल भुलैया 3 की कमाई की रफ्तार स्लो हुई थी।
लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर से इसमें तेजी आ गई है और रिलीज के 24वें दिन इस मूवी ने धमाकेदार कारोबार कर डाला है। आइए जानते हैं कि चौथे रविवार को भूल भुलैया 3 ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
भूल भुलैया 3 की 24वें दिन की कमाई
दीवाली के फेस्टिव सीजन में थिएटर्स रिलीज का भूल भुलैया 3 ने भरपूर फायदा उठाया था और ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। कार्तिक आर्यन के करियर में ऐसा पहली बार हुआ था कि जब उनकी किसी मूवी ने रिलीज के पहले तीन दिन में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी। लेकिन अब रिलीज के 24 दिन बाद भी भूल भुलैया 3 हार मानने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 23: फिर चला 'रूह बाबा' का जादू, 23वें दिन कमाई में आया 110 प्रतिशत उछाल
फोटो क्रेडिट-एक्स
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे संडे को इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर के दिखाया है। शनिवार की कमाई से तुलना की जाए तो रविवार को इनकम में करीब 80 लाख का इजाफा हुआ है। जो चौथे सप्ताह में चल रही किसी मूवी के लिए बेहद असरदार आंकड़ा है।
खबरें और भी
.jpg)
अब भूल भुलैया 3 का इंडिया में नेट कलेक्शन 268 करोड़ के पास पहुंच गया है और जल्द ही ये फिल्म 270 करोड़ के आंकडे़ को छूती हुई भी नजर आएगी। बता दें कि भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है।
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी भूल भूल भुलैया 3
जैस-जैसे सिनेमाघरों में भूल भुलैया 3 के लिए समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे हर किसी के जहन में ये सवाल भी आ गया है कि कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि भूल भुलैया 3 के डिजिटल राइट्स मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पास हैं। इस लिहाज से आने वाले समय में ये मूवी ऑनलाइन यहीं स्ट्रीम की जाएगी।