Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर मंजुलिका ने फैलाई दहशत, संडे को दिखा दी अपनी भूतिया ताकत

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 08:25 PM (GMT+05:30)

    बॉक्स ऑफिस की Bhool Bhulaiyaa में रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) धमाल मचा रहे हैं। साल 2022 में जब भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी तो यह उनके क ...और पढ़ें

    भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर संडे को किया इतना बिजनेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर संडे को किया इतना बिजनेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 नवंबर को रिलीज हुई भूल भुलैया 3
    2. माधुरी दीक्षित की हॉरर मूवी में एंट्री
    3. अनीस बज्मी ने किया फिल्म का निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्लैश, ये क्या होता है? यह हम नहीं, इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रहीं भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और सिंघम अगेन (Singham Again) चीख-चीखकर बोल रही हैं। हर कोई सोच रहा था कि कहीं एक ही दिन रिलीज होने के चक्कर में दोनों में से किसी एक फिल्म का बंटाधार न हो जाए, लेकिन रिजल्ट ने तो सभी को चौंका दिया है। भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ही ला दिया है।

    अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 एक नवंबर को सिनेमाघरों में आई और आते ही बवंडर ला दिया। सिंघम अगेन को टक्कर देते हुए हॉरर कॉमेडी ने पहले वीकेंड में ही दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं है। ओपनिंग डे और शनिवार को अच्छा कारोबार करने के बाद यह फिल्म संडे को भी नहीं रुकी।

    भूल भुलैया 3 का संडे कलेक्शन

    शुक्रवार और शनिवार को भूल भुलैया 3 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखते हुए सिनेमाघरों में फिल्म के लिए नाइट शो बढ़ाए गए और रात 1 व 3 बजे के शोज भी उपलब्ध हुए। रविवार को लगता है कि इन बढ़े हुए शोज से भूल भुलैया को फायदा मिला है।

    यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 2: रूह बाबा और मंजुलिका का चला जादू...बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही फिल्म

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक करीब 30 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज से मूवी 100 करोड़ के पार चली गई है। हालांकि, यह सिर्फ शुरुआती आंकड़े हैं। कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है।

    खबरें और भी

    दूसरे दिन आया था उछाल

    भूल भुलैया 3 ने पिछली दोनों फिल्मों से अच्छी ओपनिंग की थी। इसका कलेक्शन पहले दिन र35.5 करोड़ रहा था। शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी आई थी और बिजनेस सिंगल डे 37 करोड़ का रहा। रविवार को नाइट शोज के भी मिलाकर उम्मीद है कि मूवी 30 करोड़ के ऊपर ही कमाई करेगी।

    Bhool Bhulaiyaa 3

    Bhool Bhulaiyaa 3 Poster- Instagram

    मंजुलिका के आने से मिला फायदा?

    भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार स्टारर हॉरर में मंजुलिका बन चुकीं विद्या बालन ने वापसी की है। वह दोबारा मंजुलिका बनकर दर्शकों को डराने आई हैं। हालांकि, सस्पेंस बनकर माधुरी दीक्षित की एंट्री हुई है जिनका मंजुलिका से कोई कनेक्शन है। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव का भी फिल्म में अहम भूमिका है।

    यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 1: मंजुलिका के खौफ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले दिन 'भूल भुलैया 3' ने किया कमाल