Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 6: चल गया 'मंजुलिका' का काला जादू , कमाई के इस जादुई आंकड़े को किया पार

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 09:56 PM (GMT+05:30)

    Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6 हॉरर कॉमेडी फिल्म के आधार पर अभिनेता कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट फिल्म भूल भुलैया 3 दर्शकों का भरपूर मनोरंज ...और पढ़ें

    भूल भुलैया 3 की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-Youtube)
    भूल भुलैया 3 की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-Youtube)

    HighLights

    1. भूल भुलैया 3 ने कर दिया कमाल
    2. नॉन हॉलिडे पर जमकर छापे नोट
    3. इतना हुआ हॉरर कॉमेडी का कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 Day 6 Box Office Collection: दीवाली धमाका के तौर पर निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 थिएटर्स में फैंस को जमकर एंटरटेन कर रही है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन जैसे कलाकारों से सजी इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी अब तक धमाकेदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। 

    जिसका सिलसिला नॉन हॉलिडे में भी जारी है। इस बीच भूल भुलैया 3 की रिलीज के छठे दिन की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनको देखकर सिनेप्रेमियो में इस मूवी के जबरदस्त क्रेज का अनुमान लगाया जा सकता है। 

    छठे दिन भूल भुलैया 3 का कारोबार 

    पहले 5 दिनों में भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा है और अब रिलीज के छठे दिन कमाई का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने पहले बुधवार को करीब 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसकी बदौलत अब भूल भुलैया 3 की टोटल कमाई 153 करोड़ हो गई है। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: रूह बाबा के आगे सिंघम ने तोड़ा दम, कमाई में निकली इतना आगे

    रिलीज के फर्स्ट वीक से पहले ही इस हॉरर कॉमेडी ने 150 क्लब करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। जिस हिसाब से भूल भुलैया 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म बड़े आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। 

    खबरें और भी

    अगर ऐसा होता है तो कार्तिक आर्यन की ये पहली मूवी होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में दोहरा शतक जड़ेगी। इससे पहले 185 करोड़ के साथ भूल भुलैया 2 उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी है। 

    भूल भुलैया 3 की कमाई का ग्राफ

        दिन     कलेक्शन
      पहला दिन     36.6 करोड़
      दूसरा दिन     38.4 करोड़
      तीसरा दिन     35.20 करोड़
      चौथा दिन     17.8 करोड़
      पांचवा दिन     15.91 करोड़
      छठा दिन     10 करोड़
        कुल     153.91 करोड़

    भूल भुलैया 3 में क्या है खास 

    निर्देशक अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 3 के क्लाईमैक्स को बड़े ही शानदार तरीके से बनाया है। बेशक आपको फिल्म का पहला हाफ थोड़ा हल्का लगेगा, लेकिन अंत में फिल्म की कहानी की सारी कड़ियां कुछ इस तरह से जुड़ती है कि आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की दोहरी भूमिका भी एक बड़ा सरप्राइज है। 

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर कॉमेडी का पैंतरा आया काम, इन 5 कारणों से भूल भुलैया 3 को मिली बंपर सक्सेस