Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: देश नहीं विदेश में भी कायम है मंजुलिका का भौकाल, वर्ल्डवाइड किया कमाल

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 10:39 AM (IST)

    Bhool Bhulaiyaa 3 Collection निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 भारत में ही नहीं विदेश में भी डंका बजा रही है। कार्तिक आर्यन स्टारर इस हॉरर कॉम ...और पढ़ें

    भूल भुलैया 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा
    भूल भुलैया 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा

    HighLights

    1. रूह बाबा बन कार्तिक आर्यन जीता दिल
    2. वर्ल्डवाइड भी बढ़ रहा फिल्म का कलेक्शन
    3. 1 नवंबर को रिलीज हुईं थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से भी अधिक समय हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के किरदार में देखा गया। उनके अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा और राजपाल यादव ने मुख्य किरदार निभाया है।

    इस फिल्म का अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' के साथ मुकाबला हुआ था। इसके अलावा इसने सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'कंगुवा' और विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को भी कड़ी टक्कर दी और उनके रास्ते का कांटा बन गई।

    हॉरर कॉमेडी के लिए दर्शकों का बढ़ता क्रेज

    कुल मिलाकर ये साल हॉरर कॉमेडी के नाम रहा। पहले मुंज्या, फिर स्त्री 2 और अब भूल भुलैया 3 लगातार धमार मचाए हुए हैं। फिल्म स्त्री 2 जितना कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन उस लेवल पर दर्शकों की उम्मीदों पर जरूर खरा उतरी है। भूत प्रेत का डर और बीच बीच में कॉमेडी का डोज इस मूवी का यूएसपी है जिसने दर्शकों को बांधे रखा।

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: विश्वभर में कमाई के राजा बने 'रूह बाबा', वर्ल्डवाइड छुआ जादुई आंकड़ा

    कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    एक तरफ जहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 276.40 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 70% से अधिक की छलांग लगाई है। इस वजह से दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 422.31 करोड़ पहुंच चुका है। इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ रुपये था। साथ ही डोमेस्टिक कल्ब में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली कार्तिक आर्यन की ये पहली फिल्म है।

    खबरें और भी

    आने वाले दिनों में पुष्पा 2 से होगा मुकाबला?

    बता दें कि भूल भुलैया 3 का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था। फिल्म ने ये अमाउंट सिर्फ एक हफ्ते में ही रिकवर कर लिया था। निर्देशक अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 को विदेशों में 13 करोड़ की ओपनिंग के साथ रिकॉर्डतोड़ शुरूआत मिली थीआने वाले हफ्ते में फिल्म का मुकाबला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगा। पुष्पा गुरुवार को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल अगर भूल भुलैया 3 पुष्पा के सामने टिक रहने में कामयाब होती है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कलेक्शन 300 करोड़ पहुंचने में देर नहीं लगेगी।

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: हे हरि राम ये क्या हुआ? गिरने के बाद फिर उठी मंजुलिका, कमाई में आया उछाल