Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'रूह बाबा' का तांडव, कमाई में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 03:43 PM (IST)

    Bhool Bhulaiyaa 3 Collection निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 भारत में ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद की जा रही है। जिसके चलते कार्तिक आर्य ...और पढ़ें

    भूल भुलैया 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-Jagran)
    भूल भुलैया 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भूल भुलैया 3 ने मचाई धूम
    2. अब तक इतने करोड़ का कारोबार कर चुकी है मूवी
    3. कार्तिक आर्यन को इस फिल्म से मिली बड़ी उपलब्धि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 Total Worldwide Collection: 1 नवंबर को दीवाली के अवसर पर भूल भुलैया 3 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के पहले दिन से ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने कमाई के मामले में विश्वभर में गदर मचा रखा है, जिसके चलते हर तरफ इस फिल्म की वाहवाही हो रही है। 

    इस बीच भूल भुलैया 3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें ये फिल्म हिंदी सिनेमा की इन बड़ी फिल्मों से आगे निकलत गई है। 

    भूल भुलैया 3 की वर्ल्डवाइड कमाई

    निर्देशक अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 को विदेशों में 13 करोड़ की ओपनिंग के साथ रिकॉर्डतोड़ शुरूआत मिली थी। इससे ये साफ हो गया था कि आने वाले समय में ये फिल्म दुनियाभर में कमाई का डंका बजा देगी और फिलहाल कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 16: वीकेंड पर दिखा 'रूह बाबा' का रौद्र रूप, 16वें दिन फुर्र से उठा कलेक्शन

    इंस्टेंट्स बॉलीवुड की रिपोर्ट के आधार पर भूल भुलैया 3 ने रिलीज के 16 दिन के भीतर 367.95 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि अब भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन के एक्टिंग करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भूल भुलैया 2 के नाम था। 

    इन फिल्मों से आगे निकली भूल भुलैया 3

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हिंदी सिनेमा कई फिल्मों ने अतीत में शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। आईएमडीबी (IMDB) की रिपोर्ट के आधार पर हम उन मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको भूल भुलैया 3 ने दुनियाभर में कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है। 

    खबरें और भी

           फिल्म         वर्ल्डवाइड कलेक्शन
       भूल भुलैया 3          367.9 करोड़
       प्रेम रतन धन पायो          367.8 करोड़
      रॉकी और रानी की प्रेम कहानी          360.9 करोड़
          तान्हाजी          359.5 करोड़
         बाजीराव मस्तानी          354.4 करोड़
          किक          350.4 करोड़

    अपने शानदार वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बदौलत कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने इन बड़ी मूवीज को धूल चटा दी है। उम्मीद ये है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 15: 'स्त्री' की राह पर चली 'मंजुलिका', शुक्रवार को हुई बल्ले-बल्ले