यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhool Chuk Maaf Collection: भूल चूक माफ पर IPL Final का साया, 12वें दिन धड़ाम से गिरा कलेक्शन
Bhool Chuk Maaf Box Office 23 मई को भूल चूक माफ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गहरी छाप छोड़ी ...और पढ़ें

HighLights
- भूल चूक माफ की कमाई में हुई कटौती
- 12वें दिन कर पाई महज इतनी कमाई
- IPL फाइनल ने बिगाड़ा फिल्म का गणित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर अगर इस समय किसी मूवी का कब्जा बरकरार है तो वह राजकुमार राव स्टारर मूवी भूल चूक माफ है। इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक शानदार कमाई की लय को बरकरार रखा है। लेकिन रिलीज के 12वें दिन भूल चूक माफ के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
आईपीएल फाइनल (IPL 2025) की रात अचानक से मूवी के कलेक्शन में गिरावट आई है, जिसे देखकर यकीनन तौर पर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को भूल चूक माफ ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
12वें दिन इतना रहा फिल्म की कमाई
दूसरा वीकेंड भूल चूक माफ के लिए काफी अच्छा गुजरा। लेकिन रविवार के बाद से इस मूवी के कलेक्शन में लगातार गिरावट नजर आ रही है। रिलीज के 12वें दिन राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मूवी की कमाई धड़ाम से नीचे गिरी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने करीब 1.47 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें- 'भूल चूक माफ' के बाद Maalik से धमाका करेंगे Rajkummar Rao, पहला मोशन पोस्टर आया सामने
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
जो बीते दिनों की तुलना में काफी कम है। माना जा रहा है कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 फाइनल की वजह से कहीं न कहीं भूल चूक माफ की कमाई पर ग्रहण लगा है। हालांकि, ये उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमबैक करती दिखाई दे सकती है।
खबरें और भी
भूल चूक माफ कलेक्शन ग्राफ
-
पहला दिन- 7.20 करोड़
-
दूसरा दिन- 9.81 करोड़
-
तीसरा दिन- 11.70 करोड़
-
चौथा दिन- 4.60 करोड़
-
पांचवा दिन- 5.10 करोड़
-
छठा दिन- 3.60 करोड़
-
सातवां दिन- 3.40 करोड़
-
आठवां दिन- 3.31 करोड़
-
नौवां दिन- 5.40 करोड़
-
दसवां दिन- 7 करोड़
-
11वां दिन- 2.22 करोड़
-
12वां दिन- 1.47 करोड़
-
टोटल- 64.29 करोड़
ये भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf OTT Release: भूल चूक माफ की ओटीटी रिलीज कन्फर्म, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?