Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, मंगलवार को कर डाली करोड़ों की कमाई

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:41 PM (IST)

    अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी Bhooth Bangla, 17 अप्रैल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पढ़ें मंगलवार का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

    'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने थिएटर में दस्तक दी। पेड प्रीव्यू की कमाई समेत फिल्म ने 16 करोड़ रुपये के धांसू कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की और अब फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीच चुके हैं, आइए जानते हैं मंगलवार का कलेक्शन-

    'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

    Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'भूत बंगला' (Bhooth Bnagla) ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पहले दिन हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया हालांकि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

    वहीं आज मंगलवार को फिल्म ने 11,183 शोज के साथ 6.82 (अब तक) करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 71.57 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 85.38 करोड़ रुपये हो गया है।

    bhooth (2)

    भूत बंगला कलेक्शन डे वाइज

    पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये

    डे 1- 12.25 करोड़ रुपये

    डे 2- 19 करोड़ रुपये

    डे 3- 23 करोड़ रुपये

    डे 4- 6. 75 करोड़ रुपये

    डे 5- 6.82 करोड़ रुपये (अब तक)

    टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 71.57 करोड़ रुपये (अब तक)

    भारत में कलेक्शन के अलावा 'भूत बंगला' दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का टोटल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है और उम्मीद है यह जल्द ही अपना बजट वसूल करने में कामयाब होगी।

    खबरें और भी

    bhooth bangla

    'भूत बंगला' के बारे में

    'भूत बंगला' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी अहम किरदारों में हैं।

    भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार ने डबल रोल प्ले किया है। इसके साथ ही यह असरानी की आखिरी फिल्म भी है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla और धुरंधर 2 का सिरदर्द बनी हॉलीवुड फिल्म, 4 दिन में इंडिया में कर डाली धुआंधार कमाई