Dhurandhar 2 के गले में कांटे की तरह अटकी Bhooth Bangla, 'कृष्णावतारम' सहित इन 4 फिल्मों का मंडे को कैसा हाल?
इस वक्त चार बड़ी फिल्मों 'भूत बंगला- कृष्णावतारम, दादी की शादी और एक दिन के बीच जंग है। सोमवार को किसकी हुई जीत और किसकी हार, देखें बॉक्स ऑफिस नंबर्स। ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर इन 4 फिल्मों का कब्जा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' के बाद अप्रैल से मई के बीच बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। एक तरफ जहां 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) लगातार बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई कर रही है, तो वहीं 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के सपने को चकनाचूर करने के लिए तीन और बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी हैं। कौन-कौन सी हैं ये फिल्में और किस फिल्म का कितना हुआ है कलेक्शन? नीचे पढ़ें डिटेल्स:
मई में रिलीज हुईं ये 3 बड़ी फिल्में
'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 54 दिन पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 'दंगल' का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ पाती, इससे पहले ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में आ गई। इंडिया में तो इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का सिक्का चला ही चला, वर्ल्डवाइड भी खिलाड़ी कुमार की मूवी ने गदर मचा दिया है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 'भूत बंगला' ने अभी तक 160 करोड़ के आसपास कमाए हैं, तो वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 250 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 25वें दिन 'भूत बंगला' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ तक का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'दंगल' के बेहद करीब पहुंची 'धुरंधर 2', दुनियाभर में इतनी हुई Spy Thriller की कमाई
-1778569983127.jpg)
'कृष्णावतारम' का भी चला ऑडियंस पर जादू?
8 मई को सिनेमाघरों में आई पौराणिक फिल्म 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' को भी ऑडियंस और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'कृष्णावतारम पार्ट 1' ने 5 दिन में इंडिया में 8.72 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी की कमाई 10.41 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
वीकेंड पर अच्छी कमाई करने वाली 'कृष्णावतारम' के सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। मंडे टेस्ट में फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 1.2 करोड़, तेलुगु में 12 लाख और तमिल में 3 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
खबरें और भी
![]()
'एक दिन' और 'दादी की शादी' की कुल कमाई
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एक दिन' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि मूवी में साई पल्लवी और जुनैद खान की जोड़ी पहली बार बनी थी। हालांकि, 1 मई को रिलीज हुई फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। 'एक दिन' ने सोमवार को सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने 10 दिन में इंडिया में सिर्फ 4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड केवल 5.44 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
इसके अलावा नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' ने पांच दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 3.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 4.73 करोड़ का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर राज, सेंचुरी मारने के करीब हिस्टोरिकल ड्रामा