विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Releases: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर मालामाल होगा बॉलीवुड, ये 13 फिल्में थिएटर्स में मचाएंगी धमाल

Published: Wed, 16 Jul 2025 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2025 04:13 PM (IST)

Upcoming Releases 2026 इस साल की तरह अगले साल भी सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों का धमाल देखने को मिलेगा। अगले ...और पढ़ें

2026 में रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)
2026 में रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में
  2. शाह रुख खान करेंगे वापसी
  3. लिस्ट में शामिल ये धांसू थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Upcoming Releases 2026: हिंदी सिनेमा की मूवीज को लेकर दर्शकों में हमेशा से उत्साह देखने को मिलता है। इस साल का दूसरा हाफ शुरू हो गया है और मेकर्स ने अगले साल के लिए अपनी-अपनी मूवीज की रिलीज को लेकर एडवांस बुकिंग कर ली है।

इस आधार पर गौर आज हम आपके लिए आने वाली बॉलीवुड मूवीज की रिलीज लिस्ट लेकर आए हैं, जो बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर इनकी धुआंधार कारोबार का नजारा भी देखने को मिल सकता है। 

2026 में रिलीज होंगी ये मूवी 13 मूवीज

अगले साल 13 बड़ी फिल्मों की रिलीज की अहम जानकारी सामने आ चुकी है। सुपरस्टार शाह रुख खान और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स वापसी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इसमें कुछ साउथ मूवीज के नाम भी शामिल हैं, जिसकी लिस्ट इस प्रकार है। 

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: हफ्तेभर होगा महा मनोरंजन, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज

  फिल्म   रिलीज डेट
  बॉर्डर 2  23 जनवरी 2026
 भूत बंगला  2 अप्रैल 2026
 टॉक्सिक  19 मार्च 2026
 किंग  N/A
 स्पिरिट  अक्टूबर 2026
 जेलर 2  N/A
 NTR Neel  N/A
 दृश्यम 3  2 अक्टूबर 2026
 जन नायकन   9 जनवरी 2026
 बैटल ऑफ गलवान  N/A
 लव एंड वॉर  दिसंबर 2026
 नागजिला  14 अगस्त 2026
रामायणम  दीवाली 2026

ये वो मूवीज हैं 2026 में फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा ऑडियंस को अपने फेवरेट कलाकारों पुराना दम देखने को मिलेगा। 

शाह रुख खान का कमबैक

2026 की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर अगर किसी मूवी को देखा जा रहा है तो वह शाह रुख खान स्टारर किंग फिल्म है। दरअसल इस मूवी के जरिए शाह रुख की बेटी सुहाना खान बडे़ पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा किंग में शाह रुख का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार पहले से गर्म है। 

किंग की रिलीज के साथ ही करीब 3 साल बाद शाह रुख खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। क्योंकि उनकी आखिरी रिलीज दिसंबर 2023 में डंकी के रूप में आई थी। इस लिहाज से किंग बेहद अहम फिल्म मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने अनंत-राधिका की पहली एनिवर्सरी पर किया प्यारा पोस्ट, सलमान खान-रणवीर सिंह ने भी दी बधाई