Border 2 Box Office: वीकेंड पर सनी पाजी ने बॉर्डर पार मचाया 'गदर', दुनियाभर में फिल्म पर हुई नोटों की बारिश
Border 2 Worldwide Collection Day 3: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी ...और पढ़ें
-1769400904917_m.webp)
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की धुआंधार कमाई
HighLights
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की धुआंधार कमाई
वीकेंड पर वॉर ड्रामा पर हुई नोटों की बारिश
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड डे 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी और शानदार ओपनिंग की। फिल्म घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों जगह जबरदस्त कमाई कर रही है। आइए जानते हैं पहले वीकेंड पर फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की।
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले दिन अच्छी शुरुआत की, कई मॉर्निंग शो कैंसिल होने के बावजूद पहले दिन ₹30 करोड़ नेट कमाए। फिल्म ने शनिवार को अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की और 36.5 करोड़ की कमाई की। वहीं फिर रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए उस दिन ₹54.50 करोड़ नेट कमाए। अनुराग सिंह की इस फिल्म ने अब अपने ओपनिंग वीकेंड में भारत में ₹121 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
-1769401161816.png)
यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 3: धुरंधर के लिए घातक बनी बॉर्डर 2, सनी देओल की मूवी ने तीसरे दिन छोड़ा पीछे
बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वॉर ड्रामा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले वीकेंड पर दुनियाभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 158.5 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओवरसीज 16 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 142.5 करोड़ किया है।
-1769401183633.png)
जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
इसकी रफ्तार को देखते हुए सनी देओल स्टारर यह फिल्म जल्द ही टॉप पर पहुंच जाएगी। रविवार को, बॉर्डर 2 ने सनी की पिछली रिलीज, जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने पिछले साल दुनिया भर में ₹120 करोड़ के आसपास कमाए थे।
-1769401199087.png)
बॉर्डर 2 के बारे में
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित, बॉर्डर 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2026 में बॉलीवुड की पहली बड़ी फिल्म रिलीज है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।