Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: 'मडगांव एक्सप्रेस' के आगे लड़खड़ाई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', दो दिन में कारोबार सिर्फ इतना

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 11:20 AM (IST)

    दो दिन पहले रिलीज हुई फिल्में स्वातंत्र्य वीर सावरकर (Swatantrya Veer Savarkar Box Office) और मडगांव एक्सप्रेस (Madgaon Express Box Office) ने पहले दि ...और पढ़ें

    मडगांव एक्सप्रेस और स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने की इतनी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मडगांव एक्सप्रेस और स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने की इतनी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्वातंत्र्य वीर सावरकर की दो दिन में कमाई सिर्फ इतनी
    2. मडगांव एक्सप्रेस ने शनिवार को पकड़ी रफ्तार
    3. क्लैश में डूबीं रणदीप और कुणाल की फिल्में

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Box Office Report: 22 मार्च को सिनेमाघरों पर रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर (Swatantrya Veer Savarkar) और कुणाल खेमू निर्देशित मडगांव एक्सप्रेस ने दस्तक दी। अलग-अलग जोनर की इन फिल्मों को लेकर खूब क्रेज रहा, लेकिन पहले दिन ही फिल्म का हाल बेहाल हो गया है।

    राजनेता और क्रांतिवीर विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म से उन्होंने अपना निर्देशन भी शुरू किया है। फिल्म में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सावरकर की पत्नी के किरदार में नजर आईं। फिल्म को लेकर लम्बे समय से क्रेज था। शुक्रवार को फिल्म ने थिएटर्स में एंट्री मारी।

    स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस

    रणदीप हुड्डा की फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने मात्र 1 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद माना जा रहा था कि शायद वीकेंड पर कमाई में जबरदस्त उछाल आए, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं हुआ।

    Randeep Hooda Movie

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने घरेलू बॉक्स ऑफस पर शनिवार को 2.25 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। हो सकता है कि फिल्म का कारोबार रविवार को और भी सुधर जाए। अभी तक मूवी ने 3.30 करोड़ का बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Swatantrya Veer Savarkar Review: कुछ जवाब देती, कुछ सवाल उठाती वीरता की कहानी, किरदार में उतर गये रणदीप हुड्डा

    मडगांव एक्सप्रेस की स्पीड तेज

    बात करें मडगांव एक्सप्रेस की तो अविनाश तिवारी, दिव्येंदु और प्रतीक गांधी से सजी फिल्म का निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। कॉमेडी ड्रामा की कहानी तीन दोस्तों की है, जो गोवा ट्रिप पर जाते हैं और वहां उनके साथ अजब-गजब कांड हो जाता है। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया था। कमाई सिर्फ डेढ़ करोड़ रही।

    Madgaon Express

    शनिवार को उम्मीद थी कि मडगांव एक्सप्रेस सुपरफास्ट स्पीड से आगे बढ़ेगी, लेकिन फर्क खास नहीं रहा। फिल्म ने दूसरे दिन 3 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि, रणदीप हुड्डा की फिल्म से कलेक्शन ज्यादा है। मडगांव एक्सप्रेस की अब तक की कमाई 4.50 करोड़ है। देखते हैं रविवार को क्या होता है।

    यह भी पढ़ें- Box Office: 'मडगांव एक्सप्रेस' और 'वीर सावरकर' की बत्ती गुल, ओपनिंग डे पर ही निकल गया दम