Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanguva Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 'कंगुवा', सूर्या के स्टारडम को भी झटका

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 10:38 PM (GMT+05:30)

    साउथ की सबसे ज्यादा बड़ी फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल ने साउथ डेब्यू किया है। एनिमल के बाद एक ...और पढ़ें

    कंगुवा का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    कंगुवा का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार सूर्या की एक्शन ड्रामा फिल्म कंगुवा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस को इसका ब्रेसब्री से इंतजार था लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। फिल्म को बहुत ही धीमी शुरुआत मिली। हालांकि वर्लवाइड कलेक्शन में जरूर थोड़े सही परिणाम देखने को मिले हैं।

    दर्शकों को नहीं पसंद आई फिल्म?

    इस फंतासी फिल्म को 350 करोड़ के भार भरकम बजट में बनाया गया था। सरकार से भी इसको काफी मदद मिली थी। सरकार ने कंगुवा को पांच स्क्रीनिंग की अनुमति दी थी। इसके अलावा मेकर्स के कहने पर सुबह के शोज भी अरेंज कराए गए थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इतना सब करने के बावजूद फिल्म दर्शकों के दिलों पर खरी नहीं उतरी।

    यह भी पढ़ें: Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या का खूंखार लुक भी नहीं बचा पाया कंगुवा की लाज, पहले ही दिन कमाई रही फुस्स

    कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

    पहले दिन जहां फिल्म ने सभी भाषाओं का मिलाकर 24 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन ये ग्राफ अचानक से बहुत ही अधिक गिर गया है। दूसरे दिन आए सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक 6.42 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 30.42 करोड़ रुपये हुआ है। हालांकि वीकेंड में ये आंकड़ा कुछ बढ़ सकता है।

    किन फिल्मों से है कंगुवा का कॉम्पटीशन

    बता दें कि सूर्या की फिल्म कंगुवा का पहले सामना रजनीकांत की वेट्टैयन से होने वाला था, लेकिन फिल्म को बड़े स्टार्स की वजह से नुकसान ना हो इसलिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़वा दी। पहले फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी डेट बदलकर 14 नवंबर की गई। एक तरफ जहां फिल्म वेट्टैयन से इस मामले में पिछड़ती नजर आ रही है वहीं अभी इसके रास्ते में एक और कांटा है। शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की बायोपिक 'अमरन'बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अगर सूर्या की फिल्म आने वाले दिनों में इसको पीछे कर देती है तो उसके लिए आगे कुछ उम्मीद बचती है।

    खबरें और भी

    खास बात ये है कि ‘कंगुवा’ में बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया है। उनके खतरनाक लुक की खूब चर्चा हो रही है। मेकर्स ने एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स की मदद भी ली थी लेकिन ये सारे जोर ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए फीके पड़ते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Kanguva Review: ज्यादा दिखाने के चक्कर में उलझा दी 'कंगुवा' की कहानी, Bobby Deol का ऐसा हाल, पढ़ें रिव्यू