Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office: 25 करोड़ कमाने तक 'खेल खेल में' का निकला तेल, स्त्री 2 की आंधी में 'तंगलान' का कलेक्शन करेगा हैरान

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 08:23 AM (GMT+05:30)

    बॉक्स ऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें स्त्री 2 का जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिला है। लेकिन इस मूवी के अलावा भी कुछ फिल् ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान

    HighLights

    1. 'वेदा' का हुआ बुरा हाल
    2. मल्टीस्टारर फिल्म है 'खेल खेल में'
    3. 'स्त्री 2' ने फिर भरी हुंकार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म 'स्त्री 2' का जलवा देखने को मिल रहा है। सरकटे के आतंक को दिखाती हॉरर और कॉमेडी से भरी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धुआंधार बिजनेस कर रही है। वहीं, 'स्त्री 2' के साथ ही कुछ और बड़े स्टार कास्ट वाली फिल्मों ने भी सिनेमाघरों का रुख किया। तो चलिये जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों के प्रदर्शन में कितना बदलाव आया।

    खेल खेल में

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप दिए जा रहे हैं। 'ओएमजी 2' को अगर छोड़ दें, तो पिछले कुछ वर्षों में उनके हिस्से फ्लॉप फिल्में ही आई हैं। अब उनकी सारी उम्मीद 'खेल खेल में' से रही। मगर अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों के अभिनय से सजी ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।  

    'खेल खेल में' ने 5.05 करोड़ से ओपनिंग ली थी, जो कि अपनेआप में कम है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 13 दिनों तक फिल्म का कलेक्शन देखें, तो यह 25 करोड़ के पार भी नहीं जा सकी है। खेल खेल में ने रिलीज के दूसरे मंगलवार 75 लाख का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.75 करोड़ ही हो सका है। 

    वेदा

    'वेदा' जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म है। 'सत्री 2' में बंद आंखों से सरकटे के आतंक को देखने वाले अभिषेक बनर्जी ने इस मूवी में नेगेटिव रोल में किया है। वेदा का हाल खेल खेल में से भी बेकार है। यह फिल्म 13 दिनों में सिर्फ 19.96 करोड़ ही कमा पाई है। मंगलवार को 'वेदा' सिर्फ 26 लाख ही अपने हिस्से कर पाई है।

    खबरें और भी

    तंगलान  

    साउथ सुपरस्टार विक्रम अपनी कमाल की अदाकारी और हटके किए गए रोल्स के लिए जाने जाते हैं। 15 अगस्त को तंगलान भी रिलीज हुई थी, जिसका कलेक्शन अगर 'वेदा' और 'खेल खेल में' से कम्पेयर करें, तो कुछ ठीक है। फिल्म 50 करोड़ कमाने के करीब है। तंगलान ने मंगलवार को 51 लाख की कमाई की। फिल्म 44.01 करोड़ तक का बिजनेस कर गई है।

    400 करोड़ के पार हुई 'स्त्री 2'

    इन सभी फिल्मों में स्त्री 2 का कलेक्शन देखने लायक है। फिल्म 422 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: चल गया श्रद्धा कपूर की चोटी का जादू, जन्माष्टमी पर स्त्री 2 ने तोड़ा ये रिकॉर्ड