विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: 'भैया जी' और 'श्रीकांत' पर ग्रहण लगाने आ रही है ये बड़ी फिल्म, अब तक दोनों ने कमाए हैं इतने करोड़

Published: Thu, 30 May 2024 04:03 PM (IST)

Box Office Collection सिनेमाघरों में मई के महीने में दो फिल्मों का राज रहा। श्रीकांत ने जहां 10 मई को ...और पढ़ें

'भैया जी' और 'श्रीकांत' के लिए खतरा बनेगी ये फिल्म / फोटो- Imdb
'भैया जी' और 'श्रीकांत' के लिए खतरा बनेगी ये फिल्म / फोटो- Imdb

HighLights

  1. श्रीकांत ने 20 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
  2. एक हफ्ते पूरे होने से पहले 'भैया जी' बांध रहे हैं बोरिया बिस्तरा
  3. दोनों ही फिल्मों खतरा बनकर आ रही है ये बड़ी मोवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इस वक्त राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआत में जब 24 मई 2024 को एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भैया जी' रिलीज हुई तो फैंस को यही लगा था कि ये फिल्म 'श्रीकांत' का बिजनेस ठप्प कर देगी, लेकिन उसका उल्टा ही देखने को मिला।

भैया जी की महज सात दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर हवा निकल गए, जबकि राजकुमार राव की फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाई रखी।

भैया जी को सिनेमाघरों में लगे हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। अब तक इन दोनों फिल्मों में कितनी कमाई की है और कौन सी फिल्म इन पर ग्रहण लगा सकती है, चलिए जानते हैं-

श्रीकांत का बॉक्स ऑफिस पर हुआ है इतना कलेक्शन

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' को रिलीज हुए तकरीबन 20 दिन हो चुके हैं। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक हुई थी, लेकिन हर वीकेंड 'श्रीकांत' के कलेक्शन में बढ़ोतरी होती रही। जब भैया जी सिनेमाघरों में आई तो फिल्म की वीकेंड पर भी आधी कमाई हो गयी।

यह भी पढ़ें: Srikanth Box Office Day 18: 'श्रीकांत' के आगे नहीं चली 'भैया जी' की 'दादागिरी', सोमवार को पलट गयी पूरी काया

मनोज बाजपेयी की फिल्म के बाद 'श्रीकांत' का बॉक्स ऑफिस पर उठना मुश्किल हो गया। रिलीज के 18वें दिन 'श्रीकांत' का बिजनेस लाखों में आ गिरा। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव (Rajkumar Rao) स्टारर इस मूवी ने बुधवार को 82 लाख रुपए का बिजनेस किया। 20 दिनों में फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 39.52 करोड़ तक पहुंचा है और वर्ल्डवाइड 48.5 करोड़ का हुआ है।

भैया जी की छह दिनों में ही निकली हवा

मनोज बाजपेयी फिल्म 'भैया जी' में एक बार फिर से गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दिए थे। हर किसी को यही लग रहा था कि फिल्म में उनका किरदार दमदार होगा। हालांकि, पहले के मुकाबले उनका 'भैया जी' का किरदार फैंस को कुछ ज्यादा नहीं भाया, यही वजह है कि एक हफ्ते से पहले ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता हो गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 77 लाख रुपए के आसपास का बिजनेस किया और मूवी का टोटल कलेक्शन 7.47 लाख ही हुआ है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 7.9 करोड़ तक ही कमाई की है।

ग्रहण लगाने आ रही है ये फिल्म

'भैया जी' और 'श्रीकांत' ने अब तक जितना कमा लिया उतना कमा लिया, क्योंकि अब इस फिल्म पर ग्रहण लगाने के लिए 'मिस्टर एंड मिसेज' सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म 31 मई को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bhaiyya Ji Box Office Day 5: कछुए की चाल से आगे बढ़ने को मजबूर हुए 'भैया जी', मंगलवार को छापे केवल इतने नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।