Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: साउथ फिल्म 'दसरा' के आगे अजय देवगन की 'भोला' पस्त, 'तू झूठी मैं मक्कार' का भी निकला दम

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 10:47 AM (IST)

    Box Office Report मार्च में एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई। अब अप्रैल में इन फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अजय देवगन की भोला और स ...और पढ़ें

    Box Office Report Of Recent Release Films, Twitter
    Box Office Report Of Recent Release Films, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में मुकाबला कर रही हैं। मार्च में रिलीज हुई फिल्मों के लिए अप्रैल में कॉम्पिटिशन और भी बढ़ गया है। इनमें सबसे आगे साउथ की फिल्म दसरा बाजी मारते हुए दिख रही है।

    बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता मुकाबला

    मार्च में होली के मौके पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की। इसके बाद हॉलीवुड फिल्म जॉन विक चैप्टर 4 रिलीज हुई।

    साउथ फिल्म सब पर भारी

    वहीं, मार्च के अंत तक, अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म भोला ने भी थिएटर्स में दस्तक दे दी। इसके साथ ही साउथ सुपरस्टार नानी की तेलुगु फिल्म दसरा भी रिलीज हुई, जो सब पर भारी पड़ती हुई दिख रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अब क्या हाल है...

    तू झूठी मैं मक्कार

    लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने 15 करोड़ 73 लाख के साथ टिकट खिड़की पर ओपनिंग की थी। फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई करने की पूरी कोशिश की, लेकिन भोला की रिलीज के बाद से तू झूठी मैं मक्कार की हालत खस्ता होती हुइ दिख रही है। तू झूठी मैं मक्कार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 206 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि फिल्म का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन लगभग 137.9 करोड़ हो गया है।  

    खबरें और भी

    जॉन विक चैप्टर 4

    30 मार्च को रिलीज हुई जॉन विक चैप्टर 4 दुनियाभर में छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2020 करोड़ के पार पहुंच चुका है, लेकिन भारत में फिल्म कमाई के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। देशभर में जॉन विक ने 43 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

    भोला

    रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की भोला से दर्शकों काफी उम्मीद थी। हालांकि, रिलीज के फिल्म मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। 3 अप्रैल को भोला ने देशभर में 5 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही फिल्म का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 49.28 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.1 करोड़ हो गया है।

    दसरा

    साउथ स्टार नानी की फिल्म दसरा को रिलीज हुए चार दिन हुए है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 30 मार्च को रिलीज हुई दसरा ने सोमवार को दुनियाभर में 84 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन कर लिया। वहीं, फिल्म का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 61 करोड़ 91 लाख के करीब पहुंच गया है।