Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report Weekend Collection: जॉन विक 4 ने इन तीन बॉलीवुड फिल्मों को चटाई धूल, 1000 करोड़ का कारोबार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 01:24 PM (IST)

    Box Office Report मार्च के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां तू झूठी मैं मक्कार सभी बॉलीवुड फिल्मो ...और पढ़ें

    Box Office Report John Wick Chapter 4 Earn Thousand Crore at Box Office Beat Tu Jhoothi Main Makkaar/Instagram
    Box Office Report John Wick Chapter 4 Earn Thousand Crore at Box Office Beat Tu Jhoothi Main Makkaar/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर मार्च के महीना बहुत ही कॉम्पिटेटिव रहा। इस महीने की शुरुआत में होली के मौके पर 'तू झूठी, मैं मक्कार' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' और 'ज्विगाटो' के बीच 17 फरवरी को टक्कर देखने को मिली।

    अब हाल ही में अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन इसी के साथ हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'जॉन विक-चैप्टर 4' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी।

    इस हॉलीवुड फिल्म ने थिएटर में आते ही तहलका मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी हिंदी फिल्मों को धूल चटा दी। चलिए देखते हैं जॉन-विक चैप्टर 4 ने किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ा।

    जॉन विक-चैप्टर 4 ने दुनियाभर में कमाए हजार करोड़

    किआनु रीव्स अभिनीत एक्शन थ्रिलर 'जॉन विक चैप्टर 4' की धूम दुनियाभर में देखने को मिल रही है। रिलीज के तीसरे दिन ही इस हॉलीवुड फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये फिल्म इंडिया में भी शानदार बिजनेस कर रही है।

    इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक नेट अब तक 25.86 करोड़ के आसपास का कारोबार किया है, जिसमें हिंदी में 'जॉन विक-चैप्टर 4' महज 5.69 करोड़ के आसपास कमाई की। इस फिल्म ने ओरिजिनल भाषा इंग्लिश में इंडिया में लगभग 18.57 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने ओवर ऑल कमाई के मामले में 'तू झूठी, मैं मक्कार' को पछाड़ दिया है।

    तू झूठी, मैं मक्कार ने अब तक की इतनी कमाई

    तू झूठी, मैं मक्कार की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रणबीर-श्रद्धा की फिल्म की रिलीज को 18 से 19 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। जॉन विक-चैप्टर 4 से दुनियाभर में कमाई के मामले में भले ही पीछे रह गई हो, लेकिन हिंदी में इस रॉम-कॉम ने इस हॉलीवुड फिल्म को सिंगल डे कमाई के मामले में पछाड़ दिया है।

    खबरें और भी

    लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रविवार को 4 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया, जबकि जॉन विक ने हिंदी में तीसरे दिन मात्र 2.14 करोड़ की कमाई की। तू झूठी, मैं मक्कार की अब तक इंडिया में 129.78 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके अलावा दुनियाभर में इस फिल्म ने 188.3 करोड़ का बिजनेस किया है।

    भीड़ को नहीं थिएटर में नहीं मिली कोई भीड़

    अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'भीड़' इस हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में बिल्कुल भी भीड़ इकठ्ठा नहीं हुई।

    ये फिल्म महज 1.76 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। पैंडेमिक के बाद लोगों की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने रविवार को महज 61 लाख रुपये की कमाई की।

    50 करोड़ भी नहीं कमा पाई मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को ऑडियंस और समीक्षकों की कितनी भी तारीफ मिली हो, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने में असफल रही। 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 14.99 करोड़ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई की है।