यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Box Office Report: 50 करोड़ के पार पहुंचा KKBKKJ का कलेक्शन, रेंगने को मजबूर भोला, शाकुंतमल की हुई छुट्टी
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Bholaa Dasara Shaakuntalam Box Office Report किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को कड़ी ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Dasara, Shaakuntalam Box Office Report: ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। थिएटर्स में चल रही हालिया रिलीज फिल्में गिरते- पड़ते अपनी लागत निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन KKBKKJ आते ही सबकी छुट्टी करने पर उतारू हो गई है।
किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का फैंस पिछले एक साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाईजान ने भी समझदारी दिखाई और ईद जैसे बड़े फेस्टिवल पर फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया। फैंस ने भी अच्छी ओपनिंग देकर सलमान खान की ईद को स्पेशल बना दिया।
KKBKKJ का ओपनिंग कलेक्शन
किसी का भाई किसी की जान थिएटर्स में आते ही छा गई है। 21 अप्रैल को रिलीज हुई KKBKKJ ने ओपनिंग डे पर 15.81 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त जंप आया। इसके साथ ही शनिवार को KKBKKJ ने देशभर में 25.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

KKBKKJ का वीकेंड कलेक्शन
अब किसी का भाई किसी की जान का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान की फिल्म ने पहले वीकेंड पर निराश ना करते हुए अच्छा कलेक्शन किया। KKBKKJ ने रविवार को लगभग 25.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 67.31 की कुल कमाई कर ली है।
खबरें और भी
भोला
अजय देवगन की भोला से फैंस की काफी उम्मीद थी। एक्टर ने रिलीज से पहले फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। दृश्यम 2 के बाद फैंस को लगा अजय और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर थ्रिल और सस्पेंस की दुनिया में लेकर जाएगी। हालांकि, पहले हफ्ते से ही भोला का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा।
भोला का कलेक्शन
अब KKBKKJ की रिलीज के बाद भोला को कड़ी टक्कर मिल रही है। भोला को रिलीज हुए अब 25 दिन हो चुके हैं। फिर भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाने में असफल दिख रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भोला का अब तक का डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 88.64 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 119.8 करोड़ की कमाई कर ली है।

दसारा
तेलुगु फिल्म दसारा को काफी पसंद किया गया। साउथ के साथ-साथ फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में भी अच्छी कमाई की। हालांकि, फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 79.92 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड दसारा की कमाई 115.5 करोड़ हो चुकी है।
शाकुंतलम
सामंथा रुथ प्रभु की शाकुंतलम बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही है। फिल्म ने पहले दिन से कमाई के मामले में निराश किया है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। शाकुंतलम ने देशभर में अब तक 7.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 11 करोड़ है।
