Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush Box Office Collection: बदले संवाद फिर भी नहीं चला आदिपुरुष का जादू, 9वें दिन बस इतना कर पाई कलेक्शन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 07:39 AM (IST)

    Adipurush Box Office Collection फिल्म आदिपुरुष को लेकर इस समय हर ओर चर्चा है। यह मूवी कहने को तो रामायण पर आधारित है लेकिन इसमें जिस तरह के संवाद हैं ...और पढ़ें

    File Photo of Prabhas from Adipurush. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Prabhas from Adipurush. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. 'आदिपुरुष' को लेकर जारी है विवाद
    2. फिल्म में बदले गए हैं कुछ संवाद
    3. प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म को रिलीज हुए बीते 9 दिन

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Box Office Collection: ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) धार्मिक ग्रंथ रामायण पर बनी बताई गई है। फिल्म ने 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। 'आदिपुरुष' ने अच्छे नंबरों से ओपनिंग की थी। लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार विवादों से घिरी हुई है। यही वजह है कि मूवी का कुल कलेक्शन आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन धीमी रफ्तार से।

    प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) के अभिनय से सजी 'आदिपुरुष' को रिलीज हुए 9 दिन बीत चुके हैं। फिल्म का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 9वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई कर ली, यह देखना दिलचस्प होगा।

    'आदिपुरुष' का डोमेस्टिक कलेक्शन

    फिल्म ने पहले दिन 86.75 करोड़, दूसरे दिन 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.01 करोड़. चौथे दिन 16 करोड़, पांचवें दिन 10.07 करोड़, छठे दिन 7.25 करोड़, सातवें दिन 4.85 करोड़, आठवें दिन 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने 9 दिनों में 268.55 करोड़ की कमाई की है।

    फिल्म को लेकर क्या है विवाद?

    आदपुरुष फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे हैं। एक सीन में फिल्म में भगवान हनुमान के डायलॉग हैं- आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, लंका तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की। इस डायलॉग पर काफी विवाद हुआ। फिल्म में इस तरह के संवाद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसके बाद कई फैंस ने फिल्म को बैन करने की मांग की। बढ़ते विरोध को देखते हुए विवादित संवाद को बदल दिए गए हैं। फिर भी यह मूवी किसी खास रफ्तार से आगे बढ़ती नहीं दिख रही है।

    खबरें और भी

    इन सेलेब्स ने किया है क्रिटिसाइज

    'आदिपुरुष' फिल्म में सभी को संवाद से परेशानी है। रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया, राम की भूमिका में नजर आ चुके अरुण गोविल और लक्ष्मण का रोल निभा चुके सुनील लहरी ने ओम राउत की 'आदिपुरुष' पर आपत्ति जताई है। उनके अलावा 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने भी 'आदिपुरुष' की निंदा की है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया।