यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection: वीकेंड पर फिर छाई कार्तिक-कियारा की फिल्म, 17वें दिन की इतनी कमाई
SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 17 कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा का जादू दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा ह ...और पढ़ें

HighLights
- 17वें दिन भी बरकरार कार्तिक-कियारा का जादू
- सत्यप्रेम की कथा की कमाई में आई उछाल
- सत्यप्रेम की कथा ने तीसरे शनिवार को किया इतना बिजनेस
नई दिल्ली, जेएनएन। SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 17: समीर विद्वांस निर्देशित 'सत्यप्रेम की कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया, लेकिन तीसरे हफ्ते का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली है।
29 जून को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (SatyaPrem Ki Katha) ने शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म के लिए पहला हफ्ता भी धमाकेदार रहा, लेकिन फिर कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' (Mission Impossible 7) की रिलीज के बाद तो मानो फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, लेकिन खुशखबरी ये है कि पिछले एक हफ्ते में शनिवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
तीसरे शनिवार को फिल्म का क्या था हाल?
15 जुलाई को 'सत्यप्रेम की कथा' ने अच्छा-खासा कारोबार किया है। फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'सत्यप्रेम की कथा' ने पिछले एक हफ्ते में डेढ़ करोड़ से नीचे कलेक्शन किया था। शनिवार का कारोबार देख लगता है कि 18वें दिन यानी रविवार को मूवी अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
तीसरे शुक्रवार को बिजनेस तो 1.10 करोड़ पहुंच गया था। शनिवार को फिल्म को 65 लाख रुपये का फायदा मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 73.96 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म एक अनोखी लव स्टोरी पर बेस्ड है। सत्यप्रेम (कार्तिक) को पहली नजर में कथा (कियारा) से मोहब्बत हो जाती है और वह उससे शादी करने के लिए बेकरार रहता है। हालांकि, कथा उसमें बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड नहीं होती है, लेकिन फैमिली की वजह से उसे सत्यप्रेम से शादी करनी पड़ती है। शादी के बाद कथा का एक ऐसा राज खुलता है, जो सत्तू और उसकी फैमिली को हिला देता है।
खबरें और भी
कार्तिक, कियारा, सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे किरदारों ने अपने उम्दा अभिनय से ऑडियंस का दिल जीत लिया है।