यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Box Office Report: 'द केरल स्टोरी' के आगे पिट गई 'अफवाह', हॉलीवुड की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' का निकला दम
Box Office Report सिनेमाघरों में इस शुक्रवार तीन फिल्में रिलीज हुईं सुधीर मिश्रा की अफवाह सुदीप्तो सेन की द केरल स्टोरी और हॉलीवुड की गार्डियंस ऑफ द ग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: 5 मई को सिनेमाघरों में तीन फिल्में रिलीज हुई, पहली जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है 'द केरल स्टोरी', दूसरी सुधीर मिश्रा की 'अफवाह' और तीसरी हॉलीवुड फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3'। इन तीनों में सबसे अच्छी पोजिशन में है सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी'। 'अफवाह' का तो तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर दम ही निकल गया। इसके अलावा पहले से सिनेमाघरों में चल रही सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' अब आखिरी सांसे ले रही है। तो ऐश्वर्या राय बच्चन की 'पोन्नियिन सेलवन 2' की रफ्तार धीमी हो गई है। तो आइए नजर डालते है इन फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन पर...
Guardians Of The Galaxy 3 Collection Day 3
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फैन फॉलोइंग के बावजूद हॉलीवुड की ये फिल्म भारत में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस फ्रेंचाइजी की पिछले दो वॉल्यूम सुपरहिट रहे थे, लोगों में इसे लेकर काफी दीवानगी थी, लेकिन इस बार लोगों का रिएक्शन काफी ठंडा रहा है। पहले दिन 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' 7.3 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन ये पहुंची 8.11 करोड़ के पास। तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई पहुंच गई 23.91 करोड़।
.jpg)
Afwaah Box Office Collection Day 3:
सुधीर मिश्रा की 'अफवाह' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स हैं। ये फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। लव जिहाद जैसे सेंसिटिव सब्जेक्ट पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही है। पहले दिन इसने बड़ी मुश्किल से 25 लाख रुपये का इसका कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़ा और 25 लाख हो गया। तीसरे दिन ये आंकड़ा पहुंच गया 50 लाख के पास। इस तरह 'अफवाह' ने तीन दिनों में 95 लाख की ही कमाई की।
.jpg)
kisi ka bhai kisi ki jaan Collection day 17:
सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में आ चुकी है और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़े सेंगते हुए पार किया है। अब तो फिल्म का कलेक्शन भी करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच गया है। 13.5 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली KKBKKJ ने शनिवार को 70 लाख की कमाई की तो रविवार को ये आंकड़ा पहुंच गया 80 लाख पर इस तरह अपनी रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने बड़ी मुश्किल से 108 करोड़ के अंक को छुआ है।
खबरें और भी
.jpg)
Ponniyin Selvan Part 2 Box office Collection day 10
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं ऐसे में फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को भी अच्छा परफॉर्म किया। शनिवार को पीएस 2 ने 8.7 करोड़ का कलेक्शन किया और रविवार को ये आंकड़ा बढ़कर पहुंच गया 10 के पार। इसके साथ ही अब तक का कुल कलेक्शन हो गया है 152.80 करोड़।