विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: इन तीन साउथ फिल्मों ने आते ही हिलाया 'सालार' और 'डंकी' का शासन, खाते में बस आए इतने करोड़

Published: Wed, 17 Jan 2024 05:53 PM (IST)

Box Office Report साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से बोलबाला देखने को मिल रहा है। 12 ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' और 'सालार' का ऐसा हुआ हाल / फोटो- Instagram
बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' और 'सालार' का ऐसा हुआ हाल / फोटो- Instagram

HighLights

  1. तीन फिल्मों ने की 'सालार' और 'डंकी' की हालत खस्ता
  2. गुंटूर कारम-कैप्टन मिलर और हनु मैन के बीच फंसी 'सालार' और 'डंकी'
  3. बॉक्स ऑफिस पर गिरा 'सालार' और 'डंकी' का इतना बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Box Office Report: साल 2024 में एक बार फिर से साउथ फिल्मों का कहर खूब बरस रहा है। इस साल की शुरुआत होने के साथ ही पांच बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी और आते ही पुरानी सभी फिल्मों का शासन हिलाकर रख दिया।

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मैरी क्रिसमस' जहां बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 'हनु मैन' से लेकर 'कैप्टन मिलर' और 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी आंधी लाई, जिससे 'सालार' और 'डंकी' दोनों की हालत ही खस्ता हो गयी। चलिए जानते हैं कि बीते साल रिलीज हुई इन दोनों ही फिल्मों का कितना कलेक्शन हुआ है।

26 दिनों में सालार ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई थी। इस फिल्म ने बहुत ही जल्द 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, 20 दिनों बाद ही सालार की बॉक्स ऑफिस पर सांस फूलने लगी है और अब ये फिल्म अपना दम तोड़ने लगी है। 'गुंटूर कारम', 'कैप्टन मिलर' और 'हनु मैन' की रिलीज के बाद सालार की कमाई एकदम ही ठप्प पड़ गयी है।

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Day 25: कैप्टन मिलर-हनुमैन ने मिलकर निकाला 'सालार' का दम, 25वें दिन बस इतने लाख हुई कमाई

रिलीज के 26वें दिन सालार ने हिंदी में जहां 22 लाख का बिजनेस किया, तो वहीं तेलुगु भाषा में भी ये मूवी अब थम गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सालार का कलेक्शन 404.67 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 611 करोड़ के आसपास हुआ है। इन तीन साउथ फिल्मों के आगे सालार अब आधी कमाई भी नहीं कर पा रही है।

'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल

सालार की रिलीज से एक दिन पहले ही शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बीते साल शाह रुख खान और तापसी पन्नू स्टारर ये मूवी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 22 दिनों तक करोड़ों में खेलने वाली 'डंकी' की कमाई भी अब लाखों में पहुंच चुकी है।

रिलीज के 27वें दिन राजकुमार हिरानी की इस मूवी ने सिंगल डे पर 35 लाख के आसपास का बिजनेस किया है। इंडिया में शाह रुख खान की फिल्म की नेट कमाई 225.09 करोड़ तक पहुंची है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी ने 435.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'सालार' के मुकाबले 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Dunki Worldwide Collection: 'टाइगर 3' को पीछे छोड़ने के बेहद करीब 'डंकी', वर्ल्डवाइड इतनी हुई फिल्म की कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।