विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: ताबड़तोड़ कमाई करती द केरल स्टोरी को टक्कर देने आई Fast X, थमी PS 2 की रफ्तार, IB71 भी मंद

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 22 May 2023 09:06 AM (IST)

Box Office Report बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में मुकाबला कर रही है। इनमें सबसे आगे अब तक ...और पढ़ें

The Kerala Story, FAST X, Ponniyin Selvan 2, IB 7 Box Office Report, Twitter
The Kerala Story, FAST X, Ponniyin Selvan 2, IB 7 Box Office Report, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: द केरल स्टोरी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। अदा शर्मा की फिल्म अपने आगे किसी को टिकने का मौका नहीं दे रही है। हालांकि, हाल ही में हॉलीवुड फिल्म फास्ट एक्स रिलीज हुई है, जो तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देने का दम रखती है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर हालिया रिलीज फिल्मों का हाल...

पोन्नियिन सेल्वन 2

ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन 2 को रिलीज हुए अब लगभग एक महीने हो चुके हैं, लेकिन फिल्म पहले पार्ट जैसा जादू नहीं दिखा पाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड वाइड पीएस 2 का ग्रॉस कलेक्शन 332.36 करोड़ हो गया है। वहीं, देशभर में फिल्म अब तक सिर्फ 175.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई है।

द केरल स्टोरी

अदा शर्मा की फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर छलांग मारी है और सफल रही है। 5 मई को रिलीज हुई द केरल स्टोरी को अब बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो चुके है, और घटने की बजाय फिल्म का बिजनेस बढ़ता जा रहा है।

वीकेंड पर द केरल स्टोरी ने छप्परफाड़ कमाई की और अब 200 करोड़ क्लब से बस चंद कदमों की दूरी पर है। रिपोर्ट के अनुसार, द केरल स्टोरी ने देशभर में 198.64 का नेट कलेक्शन कर लिया है। जबकि, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 228.2 करोड़ हो गया है।

फास्ट एक्स

फास्ट एक्स (फास्ट एंड फ्यूरियस 10) हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की लेटेस्ट सीरीज है। विन डीजल, ब्री लारसन और जेसन मोमोआ की लीड रोल वाली फास्ट एक्स पहले दिन से ही अच्छा परफॉर्म कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फास्ट एक्स का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 2600 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, भारत में फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में लगभग 59.75 करोड़ कमा लिए है।

आईबी 71

विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म आईबी 71 को ठीक-ठाक बिजनेस करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। 12 मई को रिलीज हुई आईबी 71 अब तक देशभर में सिर्फ में 14.23 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई है। वहीं, फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 16.75 करोड़ है।