विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: द केरल स्टोरी और पोन्नियिन सेल्वन 2 के आगे सब पस्त, KKBKKJ लापता तो IB 71 की हालत हुई ऐसी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 18 May 2023 09:03 AM (IST)

Box Office Report of The Kerala Story Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Ponniyin Selvan 2 IB 71 बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

Box Office Report of The Kerala Story, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Ponniyin Selvan 2, IB 71, Twitter
Box Office Report of The Kerala Story, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Ponniyin Selvan 2, IB 71, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report of The Kerala Story, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Ponniyin Selvan 2, IB 71: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मई में थिएटर्स में द केरल स्टोरी, किसी का भाई किसी की जान, पोन्नियिन सेल्वन और आईबी 71 के बीच जंग हो रही है। ये सभी फिल्में अपनी लागत निकालने के लिए एक-दूसरे को मात देने के लिए जान लगा रही है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का हाल...

किसी का भाई किसी की जान

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की हालत खस्ता हो चुकी है। फिल्म ने गिरते-पड़ते 100 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया, लेकिन KKBKKJ के लिए अब दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाना मुश्किल हो गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, किसी का भाई किसी की जान ने अब तक देशभर में लगभग 109.29 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 182.7 करोड़ है। 

द करेल स्टोरी

5 मई को रिलीज हुई द केरल स्टोरी इस वक्त मुकाबले में सबसे आगे है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही लागत निकाल ली और अब बस प्रॉफिट बढ़ाती जा रही है। रिलीज के पहले फिल्म को काफी विवाद झेलना पड़ा। हालांकि, सिनेमाघरों में आते ही द केरल स्टोरी छा गई। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं, अब केरल स्टोरी 200 करोड़ क्लब की ओर दौड़ लगा रही है।

द केरल स्टोरी के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार (17 मई) को 9.65 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही द केरल स्टोरी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 13 दिनों में लगभग 165.94 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

पोन्नियिन सेल्वन 2

मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 कि रिलीज हुए लगभग 20 दिन हो चुके है। फिल्म ने अपनी लागत निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन पहले पार्ट जैसा कमाल नहीं दिखा पाई। रिपोर्ट के अनुसार, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने अब तक देशभर में लगभग 173.51 करोड़ की नेट कमाई की है। जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 319.97 करोड़ है। 

आईबी 71 (IB 71)

विद्युत जामवाल स्टारर एक्शन फिल्म आईबी 71 बीते हफ्ते रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।  फिल्म की कमाई की बात करें तो आईबी 71 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब 10.58 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 12.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।