Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: बड़ी मुश्किल से ZHZB हुई 50 करोड़ पार, हॉलीवुड की 'Transformers' का पतन हुआ शुरू

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 08:44 AM (IST)

    Box Office Report सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके है और इतने दिनों बाद जाकर ये ...और पढ़ें

    Box Office Report Zara Hatke Zara Bachke Box Cross 50 crores in 10 days
    Box Office Report Zara Hatke Zara Bachke Box Cross 50 crores in 10 days

    नई दिल्ली, जेएनएन। Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 10: सारा अली खान और विक्की कौशल की   फिल्म जरा हटके जरा बचके को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके है। इतने दिनों बाद फिल्म बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। दूसरी तरफ हॉलीवुड की  ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट की कमाई में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 4 दिनों कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

    तो वही द केरल स्टोरी को देखकर कह सकते हैं कि बुझने से पहले दीया थोड़ा तेज जलने की कोशिश कर रहा है। तो आइए नजर डालते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है....

    50 करोड़ पार हुई जरा हटके जरा बचके

    सिनेमाघरों में 10 दिन पहले रिलीज हुई जरा हटके जरा बचके से दर्शक भी काफी बचके रहे। फिल्म ने 5.49 करोड़ से खाता जरूर खोला, लेकिन इसे 50 करोड़ तक पहुंचते-पहुंचते 10 दिन लग गए। अब तो ZHZB अपने दूसरे हफ्ते में है और वीकडे इसके लिए कुछ खास अच्छा साबित नहीं हुआ है। दूसरे रविवार को इस फिल्म ने 6.75 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह से कुल मिलाकर ये 53.28 करोड़ ही कमा पाई है। आने वाले शुक्रवार को आदिपुरुष की रिलीज के बाद तो इस फिल्म का डिब्बा ही गोल हो जाएगा।

    ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट की हालत खराब

    हॉलीवुड की फिल्मों का क्रेज इंडियन दर्शकों में हमेशा से रहा है। गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट को भी सर आंखों पर बैठाया और फिर रविवार को दर्शकों का मन इससे उचट गया। चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह से भारत में इसने 4 दिनों में 22.64 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    द केरल स्टोरी के 240 करोड़

    द केरल स्टोरी को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं और अब सिनेमाघरों में भी इसका दीया बुझने वाला है। बुझने से पहले इसकी लौ थोड़ी तेज हुई रविवार को इसने 75 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि सिनेमाघरों में अब इसके आखिरी दिन चल रहे हैं।

    खबरें और भी