विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Box Office Day 34: 'स्त्री' के आगे फेल हुई शाहरुख खान की Jawan, छप्परफाड़ कमाई कर रचा इतिहास

Published: Wed, 18 Sep 2024 10:07 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Sep 2024 11:09 AM (GMT+05:30)

बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छाप रही अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 को देख लगता है कि वह रुकने ...और पढ़ें

स्त्री 2 के नाम रहे ये सभी रिकॉर्ड्स
स्त्री 2 के नाम रहे ये सभी रिकॉर्ड्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म को सिनेमाघर में लगे एक महीने से भी अधिक समय हो गया है और ये लगातार अपना प्रभाव बनाए हुए है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। करीना कपूर की बकिंघम मर्डर्स का स्त्री के सामने दम निकलता नजर आया। वहीं थ्रिएटर में दोबारा रिलीज हुई शाह रुख खान की वीर जारा और शोहम शाह की तुम्बाड भी इसके कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं डाल पाईं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है। स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। 6 साल पहले इसी नाम से आए फिल्म के पहले पार्ट ने 100 करोड़ का कारोबार किया था।

कितना रहा कलेक्शन?

27 वें दिन स्त्री 2 ने पठान को पछाड़ दिया था और खुद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 26वें दिन तक मूवी ने 555.04 करोड़ का बिजनेस किया जबकि मंगलवार का कलेक्शन 3 करोड़ रहा। हालांकि बुधवार को कमाई थोड़ी धीमी रही। फिल्म ने पहली बार एक दिन में 3 करोड़ से कम का कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार 34वें दिन स्त्री 2 का कलेक्शन 2.65 करोड़ रहा। फिल्म ने इंडिया में अब तक नेट 586 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 33: ये 'स्त्री' नहीं रुकने वाली, सोमवार के कलेक्शन के साथ इन फिल्मों पर लगाया ग्रहण

जवान से 213% ज्यादा

स्त्री 2 का 33वें दिन का कलेक्शन अभी भी शाह रुख खान की जवान से 213% ज्यादा है। न्यूज वेबसाइट कोई मोई के अनुसार जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन 80 लाख की कमाई की थी। इस तरह से स्त्री 2 ने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। स्त्री 2 ने पठान (543.22 करोड़) और एनिमल के 554 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ते हुए फिल्म हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस तरह स्त्री 2 साल 2023 की हर फिल्म को पछाड़ने का मुकाम हासिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 32: रविवार को फिर 'स्त्री' ने लगाई लंबी छलांग, तोड़ा बॉलीवुड की इस बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।