Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brahmastra: तीसरे हफ्ते में रणबीर कपूर की फिल्म को खतरा! 'चुप' नहीं रहेंगे सनी देओल, माधवन देंगे 'धोखा'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 07:57 PM (GMT+05:30)

    Brahmastra Vs Chup Vs Dhokha तीसरे शुक्रवार को ब्रह्मास्त्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती सनी देओल स्टारर चुप की है। आर बाल्की निर्देशित इस मर्डर थ्रिलर क ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor Film To Face Challenge From Sunny Deol Chup and R Madhavan Dhokha. Photo- Instagram
    Ranbir Kapoor Film To Face Challenge From Sunny Deol Chup and R Madhavan Dhokha. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र गुरुवार को सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लेगी और शुक्रवार से फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हो जाएगा। इन दो हफ्तों में तो ब्रह्मास्त्र के सामने ऐसी कोई चुनौती नहीं थी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह का खतरा हो, लेकिन तीसरे हफ्ता फिल्म के लिए आसान नहीं होगा।

    शुक्रवार (23 सितम्बर) को सिनेमाघरों में सनी देओल की चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट और आर माधवन की धोखा- राउंड द कॉर्नर आ रही हैं। हालांकि, इस दिन नेशनल सिनेमा डे भी सेलिब्रेट किया जा रहा है, जिसके चलते हर फिल्म का टिकट 75 रुपये का रहेगा।

    दूसरे हफ्ते में घटी रफ्तार

    दूसरे हफ्ते में चल रही ब्रह्मास्त्र ने मंगलवार को लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 12 दिनों का नेट कलेक्शन करीब 217 करोड़ हो गया है। फिल्म की गति पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में काफी शिथिल हुई है। खासकर, दूसरे वीकेंड के बाद कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी है। ऐसे में ब्रह्मास्त्र के लिए यह हफ्ता आसान नहीं गुजरेगा। 

    9 सितम्बर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 120 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2डी के साथ 3डी और आइमैक्स फॉर्मेट्स में भी रिलीज की गयी है।

    खबरें और भी

    शुक्रवार से बढ़ेगी इन फिल्मों की चुनौती

    इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में आ रही हैं, लेकिन ब्रह्मास्त्र को जो फिल्में चुनौती दे सकती हैं, उनमें से एक आर बाल्की की चुप- द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धन्वंतरि लीड रोल में हैं। फिल्म का विषय काफी अलग है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    बाल्की इस बार एक ऐसे सनकी कातिल की कहानी लेकर आये हैं, जो फिल्म क्रिटिक्स की हत्या करके उनके माथे पर रेटिंग स्टार लिख देता है। मंगलवार को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग रखी गयी थी, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में दर्शक चुप की ओर आकर्षित हो सकते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Khushalii Kumar (@khushalikumar)

    दूसरी फिल्म है धोखा- राउंड द कॉर्नर। इस फिल्म में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना और खुशाली कुमार लीड रोल्स में हैं। यह एक मसाला एंटरटेनर है, जो मास सर्किट्स में दर्शक बटोर सकती है। इन दोनों फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म अवतार दोबारा रिलीज हो रही है। हालांकि, इसकी स्क्रीनिंग सीमित शोज में की जा रही है, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को लुभा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Box Office: 200 करोड़ पार करने में 'ब्रह्मास्त्र' को लगे 10 दिन... ये फिल्में हैं सबसे सुस्त और सबसे तेज