Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brahmastra Vs KGF 2: ये हैं साल 2022 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड, जानिए- ब्रह्मास्त्र की है क्या पोजिशन

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 07:37 AM (IST)

    Brahmastra Vs KGF 2 बॉलीवुड के लिए यह साल काफी खराब रहा है। ब्रह्मास्त्र के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस ने ट्रेड को एक उम्मीद दी है। हालांकि फिल्म के कलेक् ...और पढ़ें

    Brahmastra VS KGF 2 Box Office Ranbir Kapoor Registers 2nd Best 3 Days Collection. Photo- Instagram
    Brahmastra VS KGF 2 Box Office Ranbir Kapoor Registers 2nd Best 3 Days Collection. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग वीकेंड में वाकई इतिहास रच दिया है। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में जिस तरह से बायकॉट अभियान चलाये जा रहे थे और रिलीज के बाद मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे, उससे लगा नहीं था कि ब्रह्मास्त्र ओपनिंग वीकेंड में ऐसा कोई कारनामा कर सकती है।

    पूर्वानुमानों के अनुसार, 9 सितम्बर को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने रिलीज के तीन दिनों में लगभग 120 करोड़ कलेक्शन कर लिया है। अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र फैंटेसी के साथ माइथोलॉजी का मेल है। कुछ काल्पनिक दैवीय अस्त्रों के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Brahmāstra (@brahmastrafilm)

    KGF 2 VS ब्रह्मास्त्र

    ब्रह्मास्त्र एक मेगा बजट फिल्म है, जिसे सफल होने के लिए बड़े कलेक्शन की भी जरूरत है। ओपनिंग वीकेंड तो शानदार गया है, अब वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार पर ट्रेड की नजरें बनी हुई हैं। फिल्म के लिए पहला हफ्ता काफी अहम है। ब्रह्मास्त्र ने साल 2022 में अभी तक रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों के बीच सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि, कन्नड़ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी, जो ब्रह्मास्त्र की तरह पैन इंडिया रिलीज की गयी थी।

    Top 10 Opening Weekend Collection In 2022

    केजीएफ 2 ने हिंदी समेत सभी भाषाओं में 143.64 करोड़ का नेट कलेक्शन रिलीज के तीन दिनों में ही कर लिया था। इस फिल्म में साउथ के सेंसेशनल स्टार यश ने लीड रोल निभाया था, जबकि संजय दत्त फिल्म में विलेन अधीरा के किरदार में थे। वहीं, रवीना टंडन ने एक अहम भूमिका निभायी थी। 2022 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस इस प्रकार हैं-

    खबरें और भी

    1. केजीएफ 2- 143.64 करोड़
    2. ब्रह्मास्त्र- 120 करोड़ 
    3. आरआरआर- 74.50 करोड़ 
    4. भूल भुलैया 2- 55.96 करोड़
    5. सम्राट पृथ्वीराज- 39.40 करोड़ 
    6. गंगूबाई काठियावाड़ी- 39.12 करोड़
    7. लाल सिंह चड्ढा- 37.96 करोड़
    8. जुग जुग जीयो- 36.93 करोड़
    9. बच्चन पांडेय- 37.25 करोड़
    10. शमशेरा- 31.5 करोड़

    अगर, इस लिस्ट में दी गयी फिल्मों पर गौर करें तो केजीएफ 2, आरआरआर, भूल भुलैया 2 और गंगूबाई काठियावाड़ी को छोड़कर सारी फिल्में ओपनिंग वीकेंड के बाद ढेर हो गयी थीं। इसीलिए, ब्रह्मास्त्र का पहले हफ्ते में रफ्तार कायम रखना जरूरी है। अगर फिल्म सोमवार को 15 करोड़ के आसपास जुटा लेती है तो इससे बेहतर कलेक्शन कि उम्मीद की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को कंगना रनोट ने बताया 'फेक', करण जौहर को दिया खुला चैलेंज