Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Captain Miller Box Office Day 1: 'कैप्टन मिलर' की तगड़ी शुरुआत, धनुष की मूवी ने इतने करोड़ से खोला खाता

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 07:42 AM (IST)

    Captain Miller Box Office Collection Day 1 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष नॉर्थ साइड भी अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। फैंस को उनकी फिल्म रिलीज का ...और पढ़ें

    'कैप्टन मिलर' फिल्म से धनुष. फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    'कैप्टन मिलर' फिल्म से धनुष. फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. इस शुक्रवार रिलीज हुई कई फिल्में
    2. धनुष की 'कैप्टन मिलर' ने ली थिएटर्स में एंट्री
    3. अच्छे कलेक्शन से फिल्म ने की ओपनिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Captain Miller Box Office Collection Day 1: जनवरी 2024 का पहला बड़ा शुक्रवार शुरू हो गया है। 12 जनवरी को कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। 'मेरी क्रिसमस', 'अयलान', 'गुंटूर कारम' और 'हनु मैन' जैसी फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी। इन सबके बीच धनुष की 'कैप्टन मिलर' ने भी सिनेमाघरों में एंट्री ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की यह मूवी पहले दिन दर्शकों के दिल में जगह बना पाने में किस हद तक कामयाब रही, आइये जानते हैं।

    'कैप्टन मिलर' को लेकर फैंस में क्रेज

    पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'कैप्टन मिलर' को वर्ल्डवाइड 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। धनुष स्टारर इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के पहले ही दिन 'कैप्टन मिलर' को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। वहीं, अब मूवी के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

    इतने करोड़ से हुई फिल्म की ओपनिंग

    धनुष स्टारर 'कैप्टन मिलर' ने अच्छे नंबर्स से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 8.65 करोड़ से ओपनिंग ली है। यह तब है, जब फिल्म का जीरो प्रमोशन किया गया। इसके बावजूद दर्शकों के बीच यह मूवी सही तालमेल बिठा पाने में कामयाब रही। अब यह देखना बाकी है कि पोंगल/मकर संक्रांति की यह रिलीज फिल्म वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में फिल्म के 2 करोड़ से ज्यादा टिकट्स बिक गए थे।

    'कैप्टन मिलर' की कहानी

    'कैप्टन मिलर' पीरियड ड्रामा फिल्म है। मूवी 1930 के बैकड्रॉप पर आधारित है। इसकी कहानी उसी नाम के विद्रोही नेता (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तब एक तय तरीका अपनाने को मजबूर हो जाता है, जब चीजें उसके खिलाफ हो जाती हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म की स्टार कास्ट

    फिल्म में धनुष के अलावा शिव राजकुमार, प्रियंक मोहन, सुदीप किशन, विनोथ किशन, नासर जैसे एक्टर्स हैं।

    यह भी पढ़ें: Captain Miller Twitter Review: किलर है 'कैप्टन मिलर', धनुष की परफॉर्मेंस देख लोग बोले- 'वह ऑस्कर के हकदार हैं'