विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandramukhi 2 Box Office Day 4: 'चंद्रमुखी 2' और 'फुकरे-3' के बीच जंग जारी, संडे को इस फिल्म की ज्यादा कमाई

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 02 Oct 2023 08:38 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 02 Oct 2023 08:49 AM (GMT+05:30)

Chandramukhi 2 Box Office Day 4 Colletion कंगना रनोट चंद्रमुखी बनकर सबको अपना खौफ दिखा रही हैं। द वैक्सीन वॉर ...और पढ़ें

चंद्रमुखी 2 का बॉक्स ऑफिस पर संडे कलेक्शन / फोटो- IMDB
चंद्रमुखी 2 का बॉक्स ऑफिस पर संडे कलेक्शन / फोटो- IMDB

HighLights

  1. कंगना रनोट-राघव लॉरेंस की 'चंद्रमुखी-2' ने कमाए इतने करोड़
  2. अब तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहुंच चुका है इतना कलेक्शन
  3. 'चंद्रमुखी-2' और 'फुकरे-3' के बीच जंग जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।Chandramukhi 2 Box Office Day 4: कंगना रनोट की लास्ट फिल्म 'धाकड़' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भले ही धमाका करने में असफल रही हो, लेकिन उनकी फिल्म 'चंद्रमुखी-2' ने बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचाकर रखा है। ओरिजनली तमिल भाषा में बनी पी वासु की हॉरर कॉमेडी मूवी में कंगना रनोट ने राघव लॉरेंस संग पहली बार काम किया।

मूवी में चंद्रमुखी बनकर आईं कंगना रनोट की फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। चार दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40 करोड़ के आसपास की कमाई की है। संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'चंद्रमुखी-2' ने इंडिया और वर्ल्डवाइड कितने नोट छापे, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

सभी भाषाओं में चंद्रमुखी-2 ने की टोटल इतनी कमाई

कंगना रनोट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की फिल्म 'फुकरे-3' और 'द वैक्सीन वॉर' से बॉक्स ऑफिस पर टकराई। हालांकि, कंगना रनोट और राघव लॉरेंस की इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। अगर सिर्फ हिंदी भाषा की बात करें तो 'चंद्रमुखी-3' बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे-3' को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आई। 

यहां भी पढ़ें: Chandramukhi 2 BO Collection Day 2: दूसरे दिन कंगना रनोट की 'चंद्रमुखी 2' को लगा तगड़ा झटका, आधी हुई कमाई

गिरीश जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 'चंद्रमुखी 2' तमिल बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। चार दिन में कंगना-राघव स्टारर इस फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हिंदी भाषा में इस फिल्म ने रविवार के बाद टोटल 29 करोड़ की नेट कमाई की है।

तमिल- तेलुगु में भी 'चंद्रमुखी-2' ने छापे इतने नोट

चंद्रमुखी 2 तमिल भाषा में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 5 करोड़ से शुरूआत करने वाली इस फिल्म ने तमिल ने चौथे दिन सिंगल डे पर 5.17 करोड़ की कमाई की है और तेलुगु भाषा में इस फिल्म ने टोटल 1.07 करोड़ रुपए कमा लिए है।

चंद्रमुखी 2 टोटल 4 डेज कलेक्शन

चंद्रमुखी 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  41 करोड़ रुपए 
चंद्रमुखी 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन  29 करोड़ रुपए टोटल 
चंद्रमुखी 2 तमिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  18.2 करोड़ रुपए / सिंगल डे- 5.17 करोड़ 
चंद्रमुखी 2 तेलुगु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  5.32 करोड़ रुपए/ सिंगल डे- 1.07 करोड़ 
चंद्रमुखी 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ रुपए 
ओवरसीज कलेक्शन  12 करोड़ रुपए

तमिल में 'चंद्रमुखी 2' का कलेक्शन 18.2 करोड़ और तेलुगु में 5.32 करोड़ तक पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, हिंदी में 29 करोड़ की कमाई करने वाली 'चंद्रमुखी-2' ने ओवरसीज 12 करोड़ रुपए कमाए और रविवार तक दुनियाभर में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 41 करोड़ तक पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: Chandramukhi 2 Box Office Day 1: कंगना रनोट की 'चंद्रमुखी 2' की शानदार शुरुआत, 'द वैक्सीन वॉर' से बेहतर ओपनिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।