यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandu Champion Day 8 Box Office: फीकी पड़ी 'चंदू चैंपियन' की चमक, 8वें दिन कमाई में पाई-पाई को तरसी
Chandu Champion Collection Day 8 कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन इस समय सिनेमाघरों में जारी है। फिल्म रिलीज का पहला सप्ताह पूरी कर चुकी है और ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर बेअसर दिखी चंदू चैंपियन
- बायोपिक फिल्म में कार्तिक आर्यन ने दिखाई मेहनत
- 8 दिनों में अब कर डाली इतने करोड़ की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chandu Champion Box Office Collection Day 8: एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी शानदार मूवीज बनाने वाले निर्देशक कबीर खान फिल्म चंदू चैंपियन लेकर आए हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर ये फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में जारी है। लेकिन कमाई के मामले में चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक छाप छोड़ने में नाकाम रही है।
इस बीच कार्तिक की चंदू चैंपियन के 8वें दिन के कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। इस लेख में जानते हैं कि दूसरे शुक्रवार को इस मूवी ने कितना कारोबार किया है।
चंदू चैंपियन ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़
माना जा रहा था कि कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली इस साल की अगली फिल्म बनेगी। लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के पहले सप्ताह में कलेक्शन के मामले में चंदू चैंपियन की चम फीकी पड़ गई। इस लिहाज से शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही है।
ये भी पढ़ें- Chandu Champion Box Office Day 7: 'मुंज्या' ने तोड़ी चंदू चैंपियन' की कमर, एक हफ्ते में बस इतनी हुई कमाई

Photo Credit-X
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आठवें दिन इस चंदू चैंपियन ने करीब 2.69 करोड़ की अनुमानिक इनकम की है। जो कार्तिक के स्टारडम के हिसाब से कम मानी जा रही है। इस लिहाज से अब इस फिल्म का टोटल कारोबार 40 करोड़ के पास पहुंच गया है।
चंदू चैंपियन की कमाई का ग्राफ
| पहला दिन | 5.40 करोड़ |
| दूसरा दिन | 7.70 करोड़ |
| तीसरा दिन | 11.01 करोड़ |
| चौथा दिन | 5 करोड़ |
| पांचवा दिन | 3.25 करोड़ |
| छठा दिन | 3 करोड़ |
| सातवां दिन | 2.5 करोड़ |
| आठवां दिन | 2.69 करोड़ |
| कुल | 40.44 करोड़ |
हालांकि गुरुवार के मुताबिक चंदू चैंपियन की कमाई का ग्राफ शुक्रवार को कुछ अधिक रहा है। फिल्म के कलेक्शन में 8वें दिन करीब 19 लाख रूपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।