Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Collection Day 1: छा गया छावा! पुष्पा 2 से भी तेज है इसकी फायर, पहले ही दिन तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 11:01 PM (IST)

    Chhaava Box Office Collection Day 1 विक्की कौशल अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। एक्टर ने अपने पिछले कुछ रोल्स में काफी एक्सपेरिमेंट ...और पढ़ें

    विक्की कौशल की फिल्म छावा का कलेक्शन (Photo: Instagram)
    विक्की कौशल की फिल्म छावा का कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा
    2. विक्की कौशल ने निभाया लीड रोल
    3. कितना रहा फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा छावा बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत की थी और इससे ये अंदाजा लग गया था कि फिल्म को पहले ही दिन तगड़ी ओपनिंग मिलने वाली है।

    किस किरदार में नजर आईं रश्मिका मंदाना?

    लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है जोकि मराठा वॉरियर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी येसूबाई के रोल में नजर आईं। इसके अलावा अक्षय खन्ना औरंगजेब के एक बहुत ही अहम रोल में नजर आए।

    यह भी पढ़ें: 5 Reasons To Watch Chhaava: अब भी छावा को लेकर हैं दिमाग में सवाल? इन 5 कारणों को जान लेंगे तो नहीं करेंगे मिस

    सिनेमाघरों में देखी गई दर्शकों की भीड़

    पहले दिन 32.51 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ, छावा ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार को पीछे छोड़ दिया है। उस हिसाब से साल 2025 में मॉर्निंग शो में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या इसी फिल्म में देखने को मिली। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, स्काई फोर्स की रिलीज के दिन सुबह की ऑक्यूपेंसी 10.29 प्रतिशत थी, जबकि बैडएस रवि कुमार की 13.09 प्रतिशत थी।

    टूट गए कई पुराने रिकॉर्ड

    विक्की कौशल की फिल्म छावा ने खुद अपनी ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक बैड न्यूज उनकी सबसे बड़ी ओपनर रही है जिसने 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद उरी ने 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस साल रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो शुरुआत में इमरजेंसी रिलीज हुई थी जिसकी पहले दिन की ओपनिंग 2.5 करोड़ रही। इसके बाद स्काई फोर्स का ओपनिंग डे कलेक्शन 12.25 करोड़ तो देवा का 5.5 करोड़ रहा। कुल मिलाकर छावा ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    कितना रहा फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन?

    वहीं फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 31 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। वहीं अभी आसपास ऐसी कोई फिल्म नहीं है जोकि छावा को टक्कर दे सके। इस हिसाब से छावा के परफॉर्म करने के लिए पूरा बॉक्स ऑफिस खाली है। पुष्पा 2 के बाद छावा ही एक ऐसी फिल्म है जिसमें रिकॉर्ड तोड़ने की काबिलियत है।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 1 Prediction: छावा पर नोटों की बारिश, पहले दिन डबल डिजिट में होगा कलेक्शन?