Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Collection Day 15: रुक जा रे 'छावा', हर बीतते दिन चौंका रहा कलेक्शन, कमाई ने तोड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 11:02 PM (IST)

    Chhaava Box Office Collection Day 15 विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो हफ्तों में ...और पढ़ें

    छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)
    छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा
    2. विक्की कौशल ने निभाया संभाजी का रोल
    3. कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा की कमाई बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने हाल ही में 400 करोड़ का कलेक्शन पार किया है और दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। विक्की इस किरदार में काफी दमदार नजर आए। कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का कमाल कर पाती हैं और छावा इनमें से एक है।

    तीन दिन में बना लिया था ये रिकॉर्ड

    फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बावजूद इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक देते ही तबाही मचा दी। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था। छत्रपति संभाजी महाराज के गौरव और साहस को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों को काफी पसंद आया। वहीं इसका क्लाइमेक्स सीन इतना इमोशनल था कि दर्शक रो पड़े।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office: 400 करोड़ कमाते ही छावा ने इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड किए चकनाचूर, अब निशाने पर ये ब्लॉकबस्टर

    वीक डे में भी कमाल कर रही छावा

    छावा ने पहले हफ्ते में कुल 219.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई 23.5 करोड़ रुपये रही। 9वें दिन फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला और इसका कलेक्शन 44 करोड़ हो गया। इसके बाद 10 वें दिन फिल्म ने 40 करोड़, 11वें दिन 18 करोड़, 12वें दिन 18.5 करोड़ और फिर 13वें दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया। इस ट्रेंड को देखें तो ना सिर्फ वीकेंड पर बल्कि वीक डे पर भी फिल्म कमाल कर रही है।

    कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन

    14वें दिन फिल्म का कलेक्शन 13.25 करोड़ रहा। कुल मिलाकर दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं। इस हिसाब से 15वें दिन फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। इस लिहाज से फिल्म का अभी तक का लाइफटाइम कलेक्शन 412.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    छावा हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म के मामले में 9वें पायदान पर है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने पांच ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इनमें दंगल (387.38 करोड़),संजू (342.53 करोड़), पीके (340.8 करोड़),टाइगर जिंदा है (339.16 करोड़) और बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Worldwide Collection Day 14: क्या करके मानेगा छावा! गुरुवार को पैसों से नहाकर मालामाल हुई फिल्म