यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhaava Collection Day 25: ‘छावा’ नहीं रुकेगा! मंडे टेस्ट में फिर से टॉपर निकली फिल्म, छाप दिए इतने करोड़
विक्की कौशल स्टारर छावा का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। 14 फरवरी को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म कमाई के मामले में तमाम बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। लक ...और पढ़ें

HighLights
- विक्की कौशल की छावा फिल्म चर्चा में बनी हुई है
- सिनेमा लवर्स से फिल्म को लगातार तारीफ मिल रही है
- 25वें दिन भी फिल्म की कमाई का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छावा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से तारीफ मिली है। सिनेमा लवर्स फिल्म को थिएटर्स में देखने जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों में उनकी मेहनत का परिणाम देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म के अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद काफी पहले से लगाई गई। हालांकि, किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मूवी लाइफटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर भी भारी पड़ती नजर आएगी। दमदार एक्शन और मजबूत कहानी के बदौलत 25 दिनों तक फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है छावा
छावा फिल्म 22वें दिन ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। इसके बाद अब फिल्म अपने नए पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। कलेक्शन की बात करें, तो विक्की कौशल की मूवी ने पहले सप्ताह में 225.28 करोड़ कमाए। इसके बाद दूसरे सप्ताह में कलेक्शन का आंकड़ा 186.18 करोड़ पहुंच गया। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 84.94 करोड़ अपने नाम कर लिए। इसके बाद 22वें दिन कमाई 22.63 करोड़ हुई। कुल मिलाकर 22 दिनों के अंदर फिल्म की कमाई 502.7 करोड़ भारत में पहुंच गई।
ये भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: 'तारा सिंह' का काम तमाम! 'छावा' ने कमाई में इन फिल्मों का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Photo Credit- Instagram
25वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 25वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ का कलेक्शन (Chhaava Collection Day 25) खबर लिखे जाने तक कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक इस आंकड़े में और बढ़ोतरी हो सकती है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल तक कोई फिल्म छावा को टक्कर नहीं दे पा रही है। रविवार को फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए थे। चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद फिल्म का इतना कमाई करना एक बड़ी बात है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
सिकंदर क्या दे पाएगी टक्कर?
छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके बाद अब सभी की नजरें सलमान खान की सिकंदर पर है। दरअसल, माना जा रहा है कि दबंग एक्टर की फिल्म ही छावा को टक्कर दे पाएगी। हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा कि मूवी ऐसा कर पाने में किस हद तक सफल हो पाती है। बता दें कि सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ईद 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।