यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhaava Box Office Collection Day 30: 'छावा' की दहाड़ से टूटा इन फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस रिकॉर्ड, बदल गया पूरा समीकरण
Chhaava Box office Collection Day 30 बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ते हुए छावा ने सिनेमाघरों में चौथा हफ्ता पूरा कर लिया है। विक्की कौशल की फिल्म कमाई ...और पढ़ें

HighLights
- 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा
- विक्की कौशल ने निभाया संभाजी का रोल
- कितना रहा फिल्म का 30वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा लगातार अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सभी को चौंका रही है। खासतौर पर होली वाले दिन 14 मार्च को इसके कलेक्शन में काफी उछाल देखा गया। त्यौहार के दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने अपने कलेक्शन में 60 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी देखी। अब सवाल यह है कि क्या छावा आज अपने कल के आंकड़े को पार कर पाएगी? 29वें दिन 7 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। होली के मौके पर मिली बढ़त के साथ, क्या फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? आइए विक्की कौशल स्टारर फिल्म के शनिवार के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
कितना रहा छावा का 30वें दिन का कलेक्शन
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए चार हफ्ते पूरे हो गए हैं। ऐसे में कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना होने की वजह से छावा को इसका जबरदस्त फायदा मिल रहा है। हाल ही में जॉन अब्राहम की डिप्लोमैट सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन वो छावा जैसी मूवी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। छावा उसके आगे लंबी रेस का घोड़ा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, छावा ने 30वें दिन अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक 8 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है जोकि पिछले दिन से ज्यादा है। खबर लिखे जाने तक भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 554.75 करोड़ रुपये है। वहीं आज छावा का एक महीना पूरा हो गया है।
यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 28: अचानक बदल गया छावा का गणित, होली पर हुआ फायदा या नुकसान?
(1).jpg)
इन फिल्मों को छावा ने छोड़ा पीछे
इस तरह से 30वें दिन के कलेक्शन के मामले में विक्की कौशल में अपनी ही एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक अब तक की सबसे ज़्यादा 30वें दिन कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इसने 30वें दिन 4.7 करोड़ रुपए कमाए हैं। दूसरी तरफ स्त्री 2 3.35 करोड़ रुपए कमाकर दूसरे स्थान पर है, जबकि पुष्पा 2 30वें दिन 2.9 करोड़ रुपए कमाकर तीसरे स्थान पर है।
(10).jpg)
छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, नील भूपालम, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह भी नजर आए।