विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava vs Baahubali 2: छावा के आगे ढेर हुई बाहुबाली 2, 12वें दिन कमाई में कर दिया गेम ओवर

Published: Wed, 26 Feb 2025 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2025 09:08 AM (IST)

Chhaava Box Office Day 12 ड्रामा पीरियड फिल्म छावा ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है। हर ...और पढ़ें

छावा ने बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- जागरण)
छावा ने बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. छावा के बाहुबली 2 हुई पस्त
  2. 12वें दिन कमाई में तोड़ा रिकॉर्ड
  3. छावा ने अब तक किया इतना कारोबार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Box Office Collection Day 12: फिल्म छावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। सेकंड वीकेंड बीतने के बाद भी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर इस मूवी की शानदार कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से छावा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

बीते दिनों बॉलीवुड फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब छावा साउथ मूवीज के पीछे पड़ गया है। जिसके आधार पर 12वें दिन कलेक्शन के मामले में छावा ने प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली 2 (Baahubali 2) के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। 

बाहुबली 2 पर भारी पड़ा छावा

साल 2017 में साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। प्रभास (Prabhas), अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 12वें दिन बाहुबली 2 ने 15 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब छावा ने इस फिल्म का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- Chhaava Day 12 Worldwide Collection: मंगल को छावा ने खेला कमाई का जबरदस्त दंगल, वर्ल्डवाइड बना डाला रिकॉर्ड

 

फोटो क्रेडिट- IMDB

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 12वें दिन विक्की कौशल की छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से बाहुबली 2 से तुलना में इस ड्रामा पीरियड मूवी ने 2 करोड़ की अधिक कमाई की है, जोकि बड़ी बात है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

इससे पहले छावा ने दिनों के लिहाज से कमाई के मामले में पुष्पा 2, जवान और एनिमल जैसी कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों छावा बिजनेस के मामले में और भी बड़े रिकॉर्ड कायम करेगी। बता दें कि छावा विक्की के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बन चुकी है।

कितनी हुई छावा की टोटल कमाई

14 फरवरी को छावा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और जल्द ही ये मूवी अपनी रिलीज का दूसरा सप्ताह भी पूरा कर लेगी। अब तक 12 दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने डबल डिजिट में कमाई का सिलसिला जारी रखा है। दूसरा वीकेंड बीतने के बाद भी वीक डे में छावा धड़ल्ले से नोट छाप रही है। गौर किया जाए छावा ने नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब तक 370 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें- Chhaava vs Animal: 'छावा' ने निकाली 'एनिमल' की हेकड़ी, 11वें दिन की कमाई में बजा दी बैंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।