Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Day 34: Pushpa 2 के पीछे हाथ धोकर पड़ी 'छावा', बुधवार की जबरदस्त कमाई से तोड़ा एक और रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 08:21 AM (IST)

    साल 2025 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अगर किसी स्टार के लिए सबसे अच्छी हुई है तो वह विक्की कौशल हैं। उनकी बीते महीने रिलीज हुई फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर तूफ ...और पढ़ें

    छावा ने 34 दिनों में इतना Nett Collection किया/ फोटो- Instagram
    छावा ने 34 दिनों में इतना Nett Collection किया/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. छावा के कलेक्शन में बुधवार को जबरदस्त उछाल
    2. हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी कर रही है अच्छा बिजेनस
    3. पुष्पा 2 का हर सपना तोड़ने पर उतारू हुई छावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छावा विक्की कौशल के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। मराठा वीर योद्धा संभाजी महाराज के किरदार में उन्हें ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन ऑडियंस में इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बड़ी फिल्मों को धूल चटाने वाली छावा ने 34वें दिन भी काफी अच्छी कमाई की। 

    खास बात ये है कि हिंदी भाषा में तो फिल्म करोड़ों में कमा ही रही है, लेकिन विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस ऐतिहासिक फिल्म को साउथ ऑडियंस भी पसंद कर रही है। वैसे तो छावा के निशाने पर जो भी फिल्म आ रही है, वह उसे मसलकर आगे बढ़ रही है, लेकिन पुष्पा 2 के पीछे तो ये बुरी तरह से पड़ी है। यही वजह है कि छावा ने रिलीज के 34वें दिन एक बार फिर से पुष्पा 2 पर घात कर दिया है और उसके एक और बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से छावा के 34वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं और साथ ही देखते हैं कि इस फिल्म ने अब पुष्पा 2 का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है। 

    छावा ने रिलीज के 34वें दिन सभी भाषाओं में की इतनी कमाई

    इस फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे 7 मार्च को साउथ ऑडियंस के लिए तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया। जहां छावा की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। 33वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 2.35 करोड़ का कलेक्शन करने वाली छावा का जलवा 34वें दिन भी बरकरार रहा। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection: अब कौन रोक सकेगा! 33वें दिन छावा पर हुई नोटों की बारिश, Sikandar के लिए मुसीबत

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 34वें दिन छावा ने बॉक्स ऑफिस पर दोनों भाषाओं में जबरदस्त कमाई की। हिंदी में जहां विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' की कमाई 2.35 करोड़ तक हुई, तो वहीं तेलुगु में फिल्म में 13वें दिन पर 35 लाख तक का कलेक्शन किया और इसी के साथ पुष्पा 2 का बड़ा रिकॉर्ड टूटा। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल: 

    खबरें और भी

    chhaava net collection in india

    Photo Credit- Instagram 

    छावा ने पुष्पा 2 का अब कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा 

    छावा जिस रफ्तार से दौड़ रही है, ये फिल्म पुष्पा 2 के कई बड़े रिकॉर्ड को ब्रेक करने वाली है। इस फिल्म ने फिलहाल अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के 34वें दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। रिलीज के 34वें दिन पुष्पा 2 ने हिंदी और तेलुगु भाषा को मिलाकर टोटल 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं छावा ने रिलीज के 34वें दिन टोटल 3.5 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

    विक्की कौशल ने सिर्फ पुष्पा 2 का ही नहीं, बल्कि अपनी ही फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है, जिसने 34वें दिन 1.6 करोड़ का बिजनेस किया था। 

    इंडिया में अब तक छावा का कितना हुआ नेट कलेक्शन?

    देखते ही देखते इंडिया में एक महीने के अंदर 500 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस बिजनेस करने वाली छावा अब 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में टोटल 34 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 555.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं 13 दिनों में तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 14.9 करोड़ तक का हुआ है। 

    Photo Credit: Instagram 

    हिंदी और तेलुगु भाषाओं को मिलाकर विक्की कौशल की छावा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन (What is the net collection of Chhava?)  570.65 करोड़ तक कर लिया है,जबकि ग्रॉस कलेक्शन 677 करोड़ है। फिल्म में दुनियाभर में 767 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office: जो न कर पाए पुष्पा और स्त्री, वो कर गया अकेला छावा, 5वें हफ्ते कमाई में रचा इतिहास