Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Day 42: बच के रहना Sikandar! छावा को नहीं किसी का खौफ, कर दिया दो और बड़ी फिल्मों का सफाया

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 02:29 PM (IST)

    पुष्पा 2 के बाद अगर किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का सिंहासन कसकर पकड़ा हुआ है तो वह विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा है। कई बड़ी फिल्में सिनेमाघर ...और पढ़ें

    छावा बॉक्स ऑफिस डे 42/ Photo Credit- Instagram
    छावा बॉक्स ऑफिस डे 42/ Photo Credit- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर रुकने को तैयार नहीं छावा
    2. छावा ने तोड़ा दो और बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड
    3. सिकंदर के लिए बज गई है खतरे की घंटी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2 से लेकर सुल्तान, पीके, कबीर सिंह और धूम 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी छावा को बिल्कुल भी सुकून नहीं मिला है। यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेखौफ होकर आगे बढ़ रही है। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना और आशुतोष राणा की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

    इस फिल्म को थिएटर में लगे हुए 50 दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक छावा का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है। लग रहा था कि सिकंदर के क्रेज और मोहनलाल की L2 एमपुरान के थिएटर में आने के बाद छावा की कमाई में गिरावट आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुरुवार को छावा की बॉक्स ऑफिस पर कमाई घटने की जगह और भी ज्यादा बढ़ गई। 42वें दिन की कमाई के साथ ही छावा ने दो और बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। कौन सी हैं वह दो फिल्में और कैसे सलमान खान की 'सिकंदर' के लिए 'छावा' बन सकती है खतरा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

    छावा ने 42वें मचाया तहलका और तोड़ा इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड

    33 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली छावा सिर्फ इंडिया में नहीं, बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में अभी भी बनी हुई है। हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी फिल्म कछुए की गति से ही सही, लेकिन आगे बढ़ रही है और अन्य हिंदी फिल्मों के मुकाबले अच्छी कमाई कर रही है। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 41: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है ‘छावा’, Sikandar के आने से पहले हुई चांदी

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को 1.30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली छावा की कमाई में गुरुवार को थोड़ा उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने रिलीज के 42वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में सिंगल डे पर 1.43 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया, वहीं तेलुगु में छावा की कमाई 10 लाख के करीब रही। हिंदी भाषा में फिल्म की टोटल कमाई  573.38 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि तेलुगु में 20 दिनों में मूवी ने 15.8 करोड़ तक की कमाई की है। 

    खबरें और भी

    chhaava box office day 42 collection

    Photo Credit- Instagram 

    छावा ने जिन दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, उसमें रणबीर कपूर के एनिमल है। जिसका इंडिया में नेट कलेक्शन 556.36 करोड़ था और दूसरी फिल्म शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान है, जिसकी नेट कमाई 543.05 करोड़ थी। छावा बस अब जवान और स्त्री 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे है। 

    'सिकंदर' के लिए कैसे खतरा बन सकती है 'छावा' 

    अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर 'सिकंदर' के लिए छावा कैसे खतरा बन सकती है, तो चलिए बता देते हैं। दरअसल, बीते दिनों नागपुर में हुए हमले के बीच विक्की कौशल की फिल्म छावा को बैन करने की मांग उठ रही थी। ये तो हम सभी जानते हैं कि विवादों का फायदा हमेशा ही फिल्मों को होता रहा है। छावा के साथ भी कुछ ऐसा ही है, इस फिल्म का क्रेज कम होने की जगह बढ़ रहा है, जो कहीं न कहीं सिकंदर की कमाई के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकती है। 

    Photo Credit- Instagram

    छावा ने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं को मिलाकर इंडिया में टोटल 589.18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 791.3 करोड़ कमा लिए हैं। L2 एमपुरान का क्रेज भी छावा को दुनियाभर में रोकने में असफल रहा है। छावा इस वीकेंड तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Collection Day 38: आग लगा दी! छावा की कमाई पर ब्रेक लगाना मुश्किल, अचानक से बदल गया पूरा समीकरण